प्रभु की वाणी आदि-व्याधि से करती है मुक्त : सुमंगलप्रभाजी
हैदराबाद, परमात्मा की देशना के एक-एक शब्द सभी प्रकार की उपलब्धि देने वाले, आदि-व्याधि, उपाधि, जन्म, जरा की हर बीमारी को मिटाने वाले हैं। उक्त उद्गार सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद द्वारा आयोजित चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. ने दिये।
पूज्यश्री ने कहा कि जिस प्रकार मल्टी विटामिन कैप्सूल एक एक बीमारी को मिटाता है वैसे ही परमात्मा के वचन के एक एक शब्द आदि-व्याधि, उपाधि, जन्म, जरा की हर बीमारी को मिटाने के लिए हैं। किसी प्रकार का विघटन, लड़ाई मतभेद मनभेद, धर्म कथा के श्रवण मात्र से मिट जाता है। धर्म कथा का वक्ता और श्रोता दोनों के लिए लाभ है। शांति है तो त्याग में है। त्याग करने के लिए तैयार हो गये तो सारा विवाद खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़े : संवेग से मिलता है धर्म श्रद्धा का फल : डॉ. सुमंगलप्रभाजी
धर्म सभा का संचालन करते हुए वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के अभिषेक अलिजार ने बताया कि 5 घंटे का जाप सुचारू रूप से चल रहा है। गुरु गणेश यात्रा संघ के सहयोग से जाप रहा और आज के जाप की प्रभावना उनके मंडल की ओर से प्रदान की गई। संघ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष गौतमचंद गुगलिया ने बताया कि 23 से 30 सितंबर तक सुबह 12 से दोपहर 3 बजे तक बाल संस्कार शिविर रहेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



