निस्वार्थ सेवा भजन मंडल का स्नेह मिलन समारोह संपन्न

हैदराबाद, निस्वार्थ सेवा भजन मंडल द्वारा प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लोढ़ा कासा पैराइसो, सनतनगर स्थित क्लब हाउस में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्नेह मिलन समारोह (गेट टूगेदर) का आयोजन किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को नमन एवं तिरंगा यात्रा के आयोजन के साथ समारोह आरंभ हुआ। मंडल के सदस्यों ने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद भजन, संगीत, नाटक, नृत्य, गायन, हास्य विनोद, वादन आदि का आयोजन किया गया। अवसर पर मंडल के सदस्यों ने आध्यात्मिक विचार भी व्यक्त किये। कार्यक्रम में किशन पुरोहित, राम दीक्षित, गजानंद दीक्षित, श्रीपाद, प्रवीण रामटेके, रवि पलशिकर, गोपाल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें… तेरापंथ युवक परिषद द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



