दो कुख्यात आतंकी गिरफ़्तार

हैदराबाद, आंध्र-प्रदेश के अन्नमया जिला रायचोटी से केंद्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दो कुख्यात आतंकियों को गिरफ़्तार कर देश के तीन शहरों के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की साजिश का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। दोनों आतंकियों को पूछताछ के लिए चेन्नई ले जाया गया, क्योंकि दोनों के तमिलनाडु में सिलसिलेवार दो विस्फोट की घटनाओं में शामिल थे।

अन्नमया जिले से पुलिस अधीक्षक कोया प्रवीण कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने तीन दिन पूर्व गिरफ़्तार किया। आतंकियों की पहचान अबू बकर सिद्दीखी (55) और मोहम्मद मंसूर (45) के रूप में की गयी है, जो लम्बे समय से रायचोटी में रह रहे थे। गिरफ़्तारी के बाद ज़िला पुलिस ने दोनों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिसमें बकेट, सूटकेस बम शामिल हैं, जिन्हें रायचोटी के डीएसपी कार्यालय के समीप ऑक्टोपस दल ने निष्क्रिय कर दिया।

दोनों के घर से तीन शहरों के रेलवे स्टेशन के चित्र भी बरामद किये गये। दोनों गिरफ़्तार आतंकियों के आपस में भाई होने का संदेह है। दोनों के अल उमा और आईएसआईएस आतंकी संगठनों से संबंध हैं। दोनों ने वर्ष 2011 के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा के संबंध में मदुरई में बम विस्फोट की साजिश रची थी, जिसका स्थानीय पुलिस ने पर्दाफाश किया था। वर्ष 1995 के दौरान चेन्नई निवासी मुन्ना नामक एक हिंदू नेता के कार्यालय पर बम से हमला भी किया था।

यह भी पढ़ें… कहीं मानवता के लिए अभिशाप न बन जाये, बढ़ती हथियारों की डील

साड़ियों की आड़ में आतंकी साजिश का खुलासा

इसके साथ ही दोनों वर्ष 1999 के दौरान चेन्नई, तिरूच्ची, कोयम्बत्तूर,और केरल के इलाकों में सिलसिलेवार 7 बम विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद रायचोटी आकर बस गये थे। वर्ष 2013 के दौरान बेंगलुरू के मल्लेश्वरम स्थित भाजपा कार्यालय पर बम से हमला किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले 20 वर्ष दोनों रायचोटी में ही रह रहे थे। पांच वर्ष पूर्व अबु बकर ने रायचोटी की एक युवती से विवाह किया और मोहम्मद अली ने गालीवीड़ू निवासी एक युवती से विवाह किया।

किसी को उन पर संदेह ना हो, इसलिए वे साड़ियों का व्यापार करते हुए इसकी आड़ में आतंकी साजिश को अंजाम दे रहे थे। दोनों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी, जिसका उपयोग कर आसानी से 50 से 60 बम तैयार किये जा सकते हैं। वर्तमान समय में तमिलनाडु जेल में बंद दोनों आतंकियों को अदालती आदेश पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने की योजना पर रायचोटी पुलिस कार्य कर रही है।

दोनों मूलत तमिलनाडु के रहने वाले हैं। रायचोटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ दो मामले दर्ज किये हैं। उन्होंने बताया कि अबू बकर सिद्दीकी उर्फ अमानुल्लाह और उसकी पत्नी सैराबानू के अलावा शेख मंसूर अली और उसकी पत्नी शमीम के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं। दोनों की पत्नियों को रायचोटी पुलिस ने गिरफ्तार कर रायचोटी अदालत में पेश कर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button