हैदराबाद: लूटपाट करने वाले दो युवक धरे गए

हैदराबाद, मल्काजगिरी की मेडीपल्ली पुलिस ने सीसीएस उप्पल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत लूटपाट करने वाले दो युवकों को घटना के चौबीस घंटे के भीतर गिरफ़्तार कर लिया। मेडीपल्ली पुलिस ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लूटपाट के मामले में मूलतः करीमनगर निवासी व रामंतापुर के रहने वाले बत्तिनी रवीन (21) और उसके दोस्त यादगिरगुट्टा निवासी व रामंतापुर के रहने वाले गुंटीपल्ली रघु (19) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता गत 12 फरवरी की रात 9.45 बजे पंचवटी कॉलोनी स्थित अपनी दुकान बंद कर अपने हाथ में तीन बैग लेकर पैदल घर जा रहा था। रास्ते में क्रांति कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से तीनों बैग छीन लिए और फरार हो गए।

बैग में सोने की चेन, रेडिमी नोट 10 सेलफोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और कुछ नकदी रखी हुई थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों लुटेरों की पहचान कर ली। दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो सेलफोन, दो मोटरसाइकिलें, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहर्चन-पत्र और लेदर बैग जब्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button