सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने पेश हुए उथप्पा

नई दिल्ली, हाल ही में एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) मामले ने भारतीय क्रिकेट और मनोरंजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस घोटाले की जांच कर रही है जिसमें कई बड़े नाम सामने आए हैं। जांच के क्रम में अब पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से भी पूछताछ की जा रही है, वहीं कई अन्य जाने-माने क्रिकेटर और कलाकारों को भी एजेंसी ने समन भेजा है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा आनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन (मनी लाउंड्रिंग) के मामले में पूछताछ के लिये प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए । उथप्पा करीब 11 बजे एजेंसी के कार्यालय पहुंचे । ईडी एक प्लेटफॉर्म वनXबेट धन शोधन रोधक अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करके उनके बयान रिकॉर्ड करेगा ।

यह भी पढ़े : ईडी की पूछताछ के घेरे में शिखर धवन

इससे पहले एजेंसी क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन, अभिनेत्री और टीएमसी की पूर्व सांसद मिमि चक्रवर्ती और बंगाली अभिनेता अंकुश हाजरा से पूछताछ कर चुका है। ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिये पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को भी मंगलवार और बुधवार को बुलाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button