उपराष्ट्रपति ने तिरुमला मंदिर में किया दर्शन-पूजन

तिरुपति, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियें के साथ मंदिर में प्रवेश करके ध्वजस्तंभ पर प्रार्थना की।

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राधाकृष्णन ने आज तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद, पुरोहितों ने रंगनायकुला मंडपम में वेद आशीर्वादम का पा किया और उपराष्ट्रपति को तीर्थ प्रसाद देकर सम्मानित किया। साथ ही भगवान का एक चित्र भी भेंट किया।

यह भी पढ़ें… गुजरात के नगर निगमों में भाजपा की आंधी

राधाकृष्णन ने मंदिर परिसर में स्थित वकुलमाता, विमान वेंकटेश्वर स्वामी, भाष्यकारलु सन्निधि और योग नरसिम्हा स्वामी मंदिरों के भी दर्शन किए। राधाकृष्णन ने बाद में मुख्य मंदिर के सामने स्थित श्री बेदी आंजनेय स्वामी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उपराष्ट्रपति सोमवार देर रात तिरुमला पहुँचे थे, जहाँ राज्य के अधिकारियें और मंदिर के अधिकारियें ने उनका स्वागत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button