सदन में अवश्य उठाएँगे पत्रकारों की समस्याओं का मुद्दा : हरीश राव

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधायक व पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने तेलंगाना आंदोलन में पत्रकारों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पत्रकारों को पलकों पर बैठाया था। तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (टीयूडब्ल्यूजे) के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री टी. हरीश राव से भेंट कर सरकार द्वारा पत्रकारों को जारी किए जाने वाले एक्रिडेशन कार्ड में कटौती करते हुए जारी जीओ 252 के विरुद्ध आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार पत्रकारों के बीच विभाजन रेखा खींच रही है।

इस पर हरीश राव ने राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को एक्रिडेशन कार्ड जारी करने की व्यवस्था में बदलाव लाते हुए जारी सरकारी आदेश संख्या 252 का विरोध कर रहे डेस्क जर्नलिस्टों के आंदोलन का समर्थन जताया। उन्होंने इस समस्या को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सदन में वह सरकार को जीओ 252 में संशोधन करने के लिए सुझाव देने का आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से पत्रकारों के कल्याण को हवा में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने किया ओपन हाउस समारोह का आयोजन

एक्रिडेशन कार्ड में 10 हजार की कटौती पर सरकार घिरी

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता का सम्मान करने के बजाए कांग्रेस सरकार नए-नए नियम बनाकर जर्नलिस्टों व डेस्क जर्नलिस्टों के बीच विवाद पैदा करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नए जारी जीओ 252 के कारण डेस्क जर्नलिस्ट हेल्थ कार्ड व बस पास सुविधा से वंचित होंगे, जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि गत केसीआर सरकार ने 23 हजार पत्रकारों को एक्रिडेशन कार्ड जारी किए थे, परंतु कांग्रेस सरकार 10 हजार कार्डों की कटौती कर केवल 13 हजार तक इसे सीमित कर रही है।

हरीश राव ने कहा कि पूर्व केसीआर सरकार ने पत्रकारों को 5 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सुविधा दी थी और उसका प्रीमियम भी सरकार वहन करती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रीमियम तक भरने तैयार नहीं है, यह शोचनीय है। अवसर पर टीयूडब्ल्यूजे महासचिव आस्कानी मारुति सागर, कोषाध्यक्ष ए. योगानंद, प्रदेश महासचिव ए. रमण कुमार, यारा नवीन, आईजेयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अव्वारी भास्कर, बीजीगिरी श्रीनिवास, राकेश रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button