एनएचआरसी ने तमिलनाडु में एससी छात्र पर हमले का लिया संज्ञान
एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, प्रशासन को नोटिस जारी
नई दिल्ली, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक अनुसूचित जाति के छात्र पर उच्च जाति के कुछ लड़कों द्वारा किए गए हमले की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक और थूथुकुडी जिला कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
छात्र पर दरांती से हमला, सर्जरी से जुड़ी उंगलियां
यह दर्दनाक घटना तब घटी जब कक्षा-11 का पीड़ित छात्र परीक्षा देने के लिए बस से जा रहा था। हमलावरों ने उसे बस से खींचकर दरांती से हमला किया, जिससे उसके बाएं हाथ की उंगलियां कट गईं। बीच-बचाव की कोशिश करने पर उसके पिता पर भी हमला किया गया। घटना के बाद छात्र को तिरुनेलवेली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सात घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम उसकी कटी उंगलियां जोड़ने में सफल रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।( PIB)
यह भी पढ़ें– एनएचआरसी ने तिरुनेलवेली में पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या पर संज्ञान लिया
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



