गर्मियों में ग्लोइंग स्किन पाने का कोरियन तरीका क्या है?

Ad

क्या कभी आपने कोरियन ग्लास स्किन के बारे में सुना है? कोरियन ग्लास स्किन का मतलब ऐसी त्वचा से है जो कांच की तरह साफ, चमकदार, और चिकनी दिखे। यह त्वचा की एक ऐसी स्थिति है, जहां चेहरे के रोमछिद्र न के बराबर दिखते हैं और चेहरा पूरी तरह से हाइड्रेटेड और भीगा नजर आता है। यह स्किनकेयर कॉन्सेप्ट दक्षिण कोरिया के के-ब्यूटी ट्रेंड से शुरू हुआ। कोरियन ब्यूटी रूटीन में स्किन को हाइड्रेटेड, क्लियर और नैचुरली ग्लोइंग बनाने पर फोकस होता है इसी वजह से इसे कोरियन ग्लास स्किन कहा जाता है।

गर्मी के मौसम में पसीना, धूल, धूप और ऑयल स्किन को खराब कर देते हैं, जिससे चेहरा उदासीन और चिपचिपा लगने लगता है। ऐसे में कोरियाई ग्लास त्वचा रूटीन आपकी त्वचा को गहराई से साफ, हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है। अगर इसे सही तरीके से रोज़ अपनाया जाए तो स्किन धीरे-धीरे नैचुरली चमकदार और हेल्दी दिखने लगती है। आइए जानते है दोहरी सफाई, सौम्य एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र, सनस्क्रीन के बारे में :

दोहरी सफाई 

दोहरी सफाई कोरियन स्किनकेयर का एक बहुत ही जरूरी स्टेप है, जिसमें चेहरे को दो बार अलग-अलग तरीके से साफ किया जाता है ताकि त्वचा पूरी तरह गहराई से साफ हो सके।

स्टेप 1: पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से सनस्क्रीन और मेकअप साफ करें।

स्टेप 2: फिर वॉटर-बेस्ड या फोम क्लींजर से चेहरे का पसीना और गंदगी धोएं।

सौम्य एक्सफोलिएशन 

सौम्य एक्सफोलिएशन का मतलब है त्वचा की ऊपरी परत पर जमा मृत त्वचा को बहुत हल्के और सुरक्षित तरीके से हटाना, ताकि त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार दिखे। हफ्ते में 2-3 बार चेहरे को एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन निकल जाए। आप घर पर चावल के आटे का स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइड्रेटिंग टोनर 

हाइड्रेटिंग टोनर स्किनकेयर का एक हल्का लिक्विड प्रोडक्ट है जो त्वचा को तुरंत नमी देता है और स्किन को ताज़ा, मुलायम और संतुलित बनाता है। यह कोरियाई ग्लास त्वचा रूटीन का बहुत जरूरी हिस्सा है। गर्मी में यह खासतौर पर फायदेमंद होता है क्योंकि यह पसीने और धूप से रूखी हुई त्वचा को राहत देता है। चेहरे को धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल करें। कॉटन पैड के बजाय इसे हाथों से थपथपाकर लगाएं। घर पर आप गुलाब जल को टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र 

गर्मियों में भारी क्रीम के बजाय जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइज़र लगाएं ताकि त्वचा चिपचिपी न लगे। ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र एक हल्का स्किनकेयर प्रोडक्ट होता है, जिसमें भारी तेल नहीं होते। यह स्किन को देता है, जिससे त्वचा नरम और हाइड्रेटेड रहती है लेकिन चिपचिपी नहीं लगती।

सनस्क्रीन

सनस्क्रीन एक स्किनकेयर प्रोडक्ट है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह आपकी स्किन को टैनिंग, झुर्रियों और डार्क स्पॉट्स से सुरक्षित रखता है। फेस रूटीन के अंत में लगाएं (मॉइस्चराइज़र के बाद), दो उंगलियों जितना चेहरे, गर्दन और कानों पर लगाएं, हर 3–4 घंटे में दोबारा लगाएं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button