गौहत्या निषेध कानून के पालन की माँग को लेकर ज्ञापन

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), गौरक्षा विभाग द्वारा गौहत्या निषेध एवं पशु संवर्धन अधिनियम, 1977 कानून की सख्त अमलावरी की माँग को लेकर नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार को ज्ञापन सौंपा गया।

मंगलवार को बशीरबाग स्थित पुराने पुलिस आयुक्त कार्यालय में विहिप प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से भेंट करते हुए नगर में गोहत्याओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने की माँग की। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पुराने शहर के कई इलाकों में खुलेआम गोकशी हो रही है, जिससे धार्मिक भावनाएँ आहत हो रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आगामी बकरीद के अवसर पर बड़ी संख्या में गोवंशों के अवैध वध होने की संभावना है। बताया गया कि आयुक्त ने ज्ञापन स्वीकारते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें… फ्यूचर बनेगी सिटी : मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी

विहिप नेताओं ने कहा कि आगामी 14 मई को गोरक्षा रैली का आयोजन किया जाएगा, रैली निजाम कॉलेज से शुरू होकर लिबर्टी चौराहे, अंबेडकर प्रतिमा, लोअर टैंक बंड होते हुए इंदिरा पार्क तक निकाली जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में साधु-संत, गोभक्त और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। अवसर पर विहिप नेता सुभाष चंदर, बजरंग दल प्रदेश सह-संयोजक मुकेश यादव, राजेंद्र कुमार, भरत वंशी, लक्ष्मण और नवीन उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button