एक पेड़ मां के नाम (बाल कविता)
हरी-भरी है धरती हमारी
पेड़ों की महिमा न्यारी ।
देते यह शुद्ध हवा-पानी
मां,पेड़ होते हैं बड़े दानी ।।
मां जैसे इनके भी उपकार
फैलाते आंचल छायादार।
जड़ी-बूटी,फल-फूल देकर
हम पर कर रहे उपकार ।।
पेड़ – पौधों को मत काटो
इनके लाभ सबको बताओ।
आओ बच्चों,आओ स्वजन
मां के नाम एक पौधा लगाओ ।।
यह भी पढ़े : मेरी माँ (बाल कविता)
-गोपाल कौशल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



