ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं में 100% परिणाम

Ad

हैदराबाद, ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल, मिधानि के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत उत्तीर्णता परिणाम हासिल किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल वी. एस. प्रशांत ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि अभिभावकों का भी नाम गौरवान्वित किया। स्कूल के टॉपर्स में आर्जव जैन, बी. साई श्रद्धा, बी. श्रीवंश तथा के. पीयूष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… अमीरपेट में बिग सी-वीवो प्रीमियम एक्सपीरियंस जोन लांच

Ad

वी.एस. प्रशांत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की नई ऊँचाइयों को छूता रहेगा।

इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की अध्यक्ष के. मधुबाला, डी.ए.वी. स्कूल की एआरओ के. आनंदवल्ली, प्रधानाचार्य, शिक्षक, मिधानि और बी. डी. एल. के एलएमसी सदस्य तथा अन्य उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button