अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बिखरे हास्य के रंग
हैदराबाद, राजस्थानी एवं हरियाणा समाज के सशक्त संगठन आप और हम द्वारा आज आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने कार्यक्रम में हास्य, श्रृंगार एवं वीर रस की कविताओं से वाह वाही लूटी। रेड हिल्स स्थित एफटीसीसीआई भवन में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमपीएल के विनोद अग्रवाल ने कवियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कवि सम्मेलन मित्र स्व. शैलेश अग्रवाल द्वारा करवाया जाता था।
यह कार्यक्रम उनको ही समर्पित करते हैं। मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल, विशेष अतिथि रणजीतमल गुंदेचा, नवरतनमल गुंदेचा, श्याम बाहेती, गौतम सेहलोत, सूर्यप्रकाश नाबरिया, विनोद कीमती, सोहनलाल बिश्नोई, श्याम सुन्दर लोया, सावल पटेल, मोतीलाल भलगट, बसंत कुमार बाफना, हिमांशु बापना, कमल किशोर काबरा, माणकचंद पोकरणा, कांतिलाल नाहर, मनोज तातेड़, रामचन्दर कुमावत, शंकरलाल सीरवी, शिवदान बिश्नोई निर्मल कुमार सिंघवी, धर्मीचंद भंडारी का स्वागत अध्यक्ष धर्मीचंद कुमावत, प्रधान संयोजक शशिकांत अग्रवाल, मंत्री सोहन सिंह राजपुरोहित, नंदगोपाल भट्टड़, सह-संयोजक जितेन्द्र विजयवर्गीय, दीपक दादू, नारायणलाल घोड़ावड़, सुरेश कुमार बोड़ावड़ सहित अन्यों ने किया।
यह भी पढ़ें… एमएलसी कविता ने भगवा ध्वज लहरा कर रवाना की पालकी यात्रा
हास्य-व्यंग्य से सजी कवि संध्या का भव्य आयोजन
कवि शशिकांत यादव, सुरेश अलबेला, मुन्ना बैटरी, चेतन चर्चित, आयुषी राखेचा और सुन्दर कटारिया का सम्मान मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल व अतिथियों द्वारा किया गया। प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव ने मंच संचालन करते हुए हास्य-व्यंग्य के कटाक्ष करते हुए वातावरण को हास्य के रंग में रंग दिया। इसके बाद हास्य, वीर एवं श्रृंगार रस के कवियों ने कमान संभालते हुए सारे वातावरण को कवित्तमय बनाया। कोटा के सुरेश अलबेला, मुन्ना बैटरी, चेतन चर्चित ने हास्य की रचनाएँ प्रस्तुत कीं। श्रृंगार की कविता आयुषी राखेचा और हास्य की रचना सुन्दर कटारिया ने सुनाकर माहौल को आनंदित किया।
अवसर पर अध्यक्ष धर्मीचंद कुमावत, प्रधान संयोजक शशिकांत अग्रवाल, मंत्री सोहन सिंह राजपुरोहित, रामकिशोर भड़लीवाल, नंदगोपाल भट्टड़, सह-संयोजक जितेन्द्र विजयवर्गीय, दीपक दादू, नारायणलाल घोड़ावड़, सुरेश कुमार बोड़ावड़, रिंकु गर्ग, संयोजक मंडल के उत्तमचंद सेठिया, सीए निर्मल सिंघवी, विजय सुराणा, हरिकिशन ओझा, दिलीप डागा, विनोद संचेती, मीना कासलीवाल, सीए चन्द्रप्रकाश रांका, सविता राजेश रायसोनी, इंदिरा बजाज, हर्षलता दूधोड़िया, परसराम बर्फा सीरवी, पंकज वर्मा, प्रवीण पांड्या, राजगोपाल व्यास, रामरख जांगिड़, नारायणलाल पीपादर्जी, सपना गुप्ता, नीलम गुप्ता, शोभा डागा, नारायण कड़ेल, अनीता शर्मा, रिंकल गुप्ता, मिंटू शर्मा, पारसमल चाणोदिया, संगीता लड्डू, श्रीलाल पारिक, रामदेव नागला, सुरेन्द्र सुथार, थानाराम बिश्नोई, हिमांशु बापना, रामलाल बिश्नोई, गिरिराज पोद्दार, सुमन बजाज, अल्का सांखला, महेन्द्र कुमार पारख, मनोज कुमार सालेचा, मनोज कुमार राकेश कुमार तालेड़ा सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



