कनेक्शंस आईमैग ने जीता पीआरएसआई पुरस्कार
हैदराबाद, अग्रणी एकीकृत विपणन संचार एजेंसी कनेक्शंस आईमैग ने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) हैदराबाद चैप्टर द्वारा आयोजित चौथे तेलंगाना जनसंपर्क सम्मेलन में प्रतिष्ठा प्रबंधन और संकट संचार पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आंध्रा प्रदेश सरकार के सूचना और जनसंपर्क (सेवानिवृत्त) आयुक्त डॉ. के. वी. रमणाचारी और पीआरएसआई दक्षिण के उपाध्यक्ष यू. एस. शर्मा ने उद्योग जगत की हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीआरएसआई द्वारा स्थापित, उक्त पुरस्कार रणनीतिक योजना, समय पर निष्पादन और जिम्मेदार संदेश के माध्यम से ब्रांड प्रतिष्ठा और संकट संचार के प्रबंधन में उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है। यह मान्यता कनेक्शंस आईमैग के रणनीतिक और तीव्र संचार समाधान देने में मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना पीआर सम्मेलन में संचार व नवाचार पर मंथन
अवसर पर कनेक्शंस आईमैग की निदेशक संचार मुक्ता कुमार ने कहा कि हम पीआरएसआई से यह मान्यता प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारा ध्यान ऐसे संचार ढांचे के निर्माण पर रहा है जो न केवल रणनीतिक हैं बल्कि जिम्मेदार और भविष्य के लिए तैयार भी हैं। कनेक्शंस आईमैग के निदेशक संचालन अनुराग कुमार ने कहा कि कनेक्शंस आईमैग में संचार गति, स्पष्टता और टीमों के बीच मजबूत समन्वय द्वारा संचालित होता है। हम सटीक रूप से निगरानी और वितरण करने के लिए एआई सक्षम प्लेटफार्मों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






