आत्मदाह करने वाले इंजीनियरिंग छात्र की मौत
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में प्रेम प्रसंग के चलते खुद को जलाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले इंजीनियरिंग छात्र विनेश कुमार (20) की आज उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
उस्मानिया विश्वविद्यालय पुलिस एम. महेश ने बताया कि महबूबाबाद निवासी विनेश माइनिंग इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की पढ़ाई करते हुए वहीं हॉस्टल में रह रहा था। पिछले छह माह से उसका एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें वह नाकाम हो गया। इस कारण उसने इससे पूर्व दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें… नलगोंडा : सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
गत सोमवार को दोपहर के समय उसने उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित टेक्निकल कॉलेज के निकट महिला छात्रावास के सामने अपने शरीर पर पेट्रोल उंड़ेलकर खुद को जला लिया था। उसे 70 प्रतिशत बुरी तरह से झुलसी हुई अवस्था में गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



