गोवा: वाघेरी पहाड़ी, साओ-जॉर्ज द्वीप ‘विकास निषेध क्षेत्र’ घोषित

पणजी, गोवा सरकार ने इस तटीय राज्य के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक वाघेरी पहाड़ी और साओ-जॉर्ज द्वीप को ‘विकास निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है, जिससे इन पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर रोक लग गई है। नगर एवं ग्रामीण योजना मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र-गोवा सीमा के पास स्थित वाघेरी पहाड़ी की ऊंचाई 780 मीटर है।

राणे ने बृहस्पतिवार शाम को पत्रकारों को बताया कि उनके विभाग ने पश्चिमी घाट में स्थित इस पर्वत को ‘विकास निषेध क्षेत्र’ घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय तब लिया गया जब राज्य वन विभाग द्वारा गठित एक समिति ने पाया कि इस पहाड़ी पर विकासात्मक गतिविधियों के लिए हरित आवरण को साफ किया जा रहा है।

विरासत मूल्य और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील प्रकृति

अधिसूचना के अनुसार, सत्तारी तालुका के क़ेरिम ग्राम पंचायत में स्थित वाघेरी पहाड़ी 65.31 लाख वर्ग मीटर में फैली हुई है। उन्होंने बताया कि इस पर प्राकृतिक आवरण है और इसकी ढलान सिंचाई कमांड क्षेत्र से मिलती है। राणे ने कहा कि अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने दक्षिण गोवा के मोरमुगाओ में स्थित 6.63 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र वाले साओ-जॉर्ज द्वीप को इसके विरासत मूल्य और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील प्रकृति को ध्यान में रखते हुए ‘विकास निषेध क्षेत्र’ घोषित कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि जनता अधिसूचना की तारीख (सात मई) से 30 दिनों के भीतर राज्य के मुख्य नगर योजनाकार को अपनी आपत्तियां और सुझाव भेज सकती है। मंत्री ने कहा कि दक्षिण गोवा के माजोर्डा गांव में रेत के टीलों और सिंचाई कमांड क्षेत्र की रक्षा के लिए नगर एवं ग्रामीण योजना बोर्ड ने 2.5 लाख वर्ग मीटर भूमि को ‘विकास निषेध क्षेत्र’ घोषित करने को भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि दक्षिण गोवा के गोंसुआ गांव में 1.95 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में भी निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। (भाषा)

यह भी पढ़ेकेंद्रीय मंत्रियों ने प्रोफाइल पर लगाया ऑपरेशन सिंदूर लोगो

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button