अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश

हैदराबाद, साइबराबाद की राचकोंडा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 108.797 किलो गांजा, 6 सेलफोन, 9,700 रुपये की नकदी और दो कार ज़ब्त किए गए। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेन्द्रनगर ज़ोन के पुलिस उपायुक्त सी.एच. श्रीनिवास ने बताया कि साइबराबाद की एसओटी पुलिस ने राजेन्द्रनगर पुलिस के साथ मिलकर राजेन्द्रनगर थाना परिधि के अंतर्गत आउटर रिंग रोड टोल एग्जिट 17 के पास दो कारों को रोककर अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया।

इस मामले में पुलिस ने पुणे निवासी प्रशांत गणेश पसालकर उर्फ नाना (29), लता गणेश जाधव उर्फ लता (40), पेशे से कार चालक सचिन दिलीप राणावारे (37), रोहन पांडुरंग पवार, पेशे से सेंट्रिंग मजदूर राहुल बाबूराव धावरे (28), गौरव नाटेकर (36) और ओड़िशा निवासी पवनदीप उर्फ जीवन को गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि प्रशांत गणेश के खिलाफ सूर्यापेट के कोदाड़ और पुणे के सस्वाद पुलिस थाने में गांजा तस्करी और हत्या प्रयास का मामला दर्ज़ है।

यह भी पढ़ें… टेनिस खिलाड़ी की कमाई पर ताने पड़े: पिता ने बेटी को मारा

गांजा तस्करी में महिला समेत सात आरोपी गिरफ्तार

सचिन के खिलाफ सस्वाद पुलिस थाने में अपहरण, चेन स्नैचिंग, मारपीट समेत तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल के खिलाफ महाराष्ट्र के सतारा ज़िले के पहलानसिटी पुलिस थाने, वथर पुलिस थाना और बारामती पुलिस थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज़ हैं। गौरव के खिलाफ सस्वाद पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि महिला समेत सातों आरोपी 60 किलो गांजा 30 पैकेटों में भरकर मारुति स्विफ्ट कार और 48 किलो गांजा पैकटों में भरकर मारुति इग्निस कार में ओड़िशा से वाया विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, सूर्यापेट और हैदराबाद से पुणे ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी प्रशांत गणेश पिछले चार वर्ष से गांजा तस्करी में लिप्त है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ मामले दर्ज़ कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button