बीआरएस स्थापना दिवस पर केटीआर ने किया ध्वजारोहण

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने पार्टी के 26वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय तेलंगाना भवन में बीआरएस का ध्वजारोहण किया।

केटीआर ने राज्य विधान परिषद में बीआरएस के नेता सिरीकोंडा मधुसूदनाचारी के साथ मिलकर पहले प्रोफेसर जयशंकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की, फिर गुलाबी झंडा फहराने के बाद सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले भारास प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तत्कालीन तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) में डिप्टी स्पीकर, विधायक व पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया था।

यह भी पढ़ें… महिला-बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता : रेवंत रेड्डी

केटीआर ने कहा कि केसीआर ने तेलंगाना हासिल करने के लक्ष्य से मजबूत राजनीतिक शक्ति बनने पर ही संभव होगा मानकर वर्ष 2001 में राजनीतिक पार्टी स्थापित की। उन्होंने कहा कि स्वंत्रता सेनानी कोंडा लक्ष्मण बापू ने जलदृश्यम में पार्टी स्थापित करने के लिए स्थान दिया, वहां से 14 सालों तक आंदोलन करके तेलंगाना को संगठित किया, जिसके परिणाम स्वरूप तेलंगाना हासिल हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button