लुलु हाइपर मार्केट, हैदराबाद में बिग चोको डेज़ का शुभारंभ
हैदराबाद, लुलु हाइपर मार्केट हैदराबाद में आज आशरी सोसाइटी एनजीओ के बच्चों के नेतृत्व में 10 दिवसीय बिग चोको डेज़ उत्सव का उद्घाटन किया गया। 17 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर शुरुआत बच्चों द्वारा चॉकलेट थीम वाले आर्च वे के नीचे औपचारिक रिबन काटने के साथ की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उद्घाटन समारोह में जयकुमार गंगाधरन (निदेशक-उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली) मुहम्मद शरीफ पी.पी. (क्षेत्रीय प्रबंधक तेलंगाना), विशाल कुमार (डीजीएम), एझिल अरसन (मॉल प्रबंधक) और सफारुद्दीन (खरीद प्रबंधक) ने भाग लिया। कार्यक्रम में लुलु हाइपर मार्केट ने बच्चों को व्यक्तिगत रूप से चॉकलेट हैम्पर्स सौंपे गये।
इसके बाद लुलु फंटुरा में बच्चों को रोमांचक सवारी और खेलों का सुखद अनुभव दिया गया। 10 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान खरीददार प्रीमियम चॉकलेट की एक विशाल विविधता देख सकते हैं, जिन पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट के ऑफ़र उपलब्ध हैं।
यह भी पढे़: हम देश प्रेमी जागरूकता अभियान का शुभारंभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



