पत्नी के साथ आत्महत्या का प्रयास करने वाले की मौत

हैदराबाद, राचकोंडा के चैतन्यपुरी थाना परिधि में आर्थिक तंगी के चलते 21 नवंबर की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति ने सामूहिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी और उसके पति ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
चैतन्यपुरी पुलिस ने बताया कि मूलतः याचारम निवासी गड्डामीदी मल्लेश (43) अपने गाँव की जमीन बेचकर पत्नी व बच्चों के साथ हैदराबाद आ गया था। मार्गदर्शी कॉलोनी चैतन्यपुरी में रहते हुए वह सब्जी बेचने का व्यापार कर रहा था। कुछ दिन से वह आर्थिक तंगी का शिकार हो गया था, जिसके चलते मल्लेश और उसकी पत्नी संतोषा (37) मानसिक तनाव के शिकार हो गए थे।
यह भी पढ़े: उप्र : मुख्य आरक्षक की आग में मौत, धूम्रपान या अगरबत्ती से आग की आशंका
दोनों कल रोज की भाँति सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले और नागोल थाना परिधि के अंतर्गत तट्टीअन्नारम के पास सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद अपने साथ लाया कीटनाशक पी लिया था। मल्लेश के पुत्र की शिकायत पर चैतन्यपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर उनके सेलफोन के आधार पर उन्हें तट्टीअन्नारम के पास तलाश लिया, लेकिन पुलिस के पहुँचने तक संतोषा की मौत हो गई थी। गंभीर हालत में मल्लेश को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



