प्रियंका चोपड़ा-ऑरलैंडो ब्लूम की नई फिल्म ‘रीसेट’ का ऐलान

नई दिल्ली, प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उनकी एक सीरीज ‘सिटाडेल 2’ रिलीज हुई। डायरेक्टर राजामौली की मेगा बजट दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वाराणसी’ भी वह कर रही हैं। अब उनके हाथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट और लगा है। इस फिल्म का नाम ‘रीसेट’ है। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होने वाली है। 

इस एक्टर के साथ करेंगी अगली फिल्म 

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को मैट स्मूकलर द्वारा निर्देशित आगामी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘रीसेट’ मिली है। इस फिल्म में उनके साथ ऑरलैंडो ब्लूम को कास्ट किया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इस पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने रिएक्ट किया। प्रियंका चोपड़ा के फैंस ने भी इस न्यूज पर जमकर रिएक्शन दिया है।

जल्द फिल्म की शूटिंग होगी शुरू

फिल्म ‘रीसेट’ की शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू हो सकती है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। बता दें कि हॉलीवुड में देसी गर्ल एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन की फील्ड में भी उतर चुकी हैं। 

कब होगी प्रियंका की फिल्म ‘वाराणसी’ रिलीज?

प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग करने के लिए इन दिनों भारत आती रहती हैं। इस फिल्म में उनके हीरो महेश बाबू हैं। यह फिल्म अगले साल अप्रैल महीने में रिलीज होगी।  (भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button