रेवंत रेड्डी ने बंजारा हिल्स में किया एआईजी अस्पताल का उद्घाटन

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि हैदराबाद को चिकित्सा पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से तेलंगाना राइजिंग 2047 दस्तावेज में चिकित्सा/स्वास्थ्य पर्यटन को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और शिक्षा प्रदान करने की योजना को प्राथमिकता दे रही है। इसलिए डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में विशेष जिम्मेदारी से सेवा प्रदान करनी होगी।

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बंजारा हिल्स में 300 बिस्तरों वाले एआईजी अस्पताल का उद्घाटन किया। अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तेलंगाना राइजिंग दस्तावेज में चिकित्सा पर्यटन प्राथमिक क्षेत्रों में से एक के रूप में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद पहले से ही चिकित्सा सेवा में उत्कृष्टता का केंद्र बन चुका है और विभिन्न देशों से मरीज चिकित्सा उपचार के लिए शहर में आ रहे हैं।

चिकित्सा सेवा में निवेश और सामाजिक जिम्मेदारी पर ज़ोर

सरकार तेलंगाना राइजिंग दस्तावेज में हैदराबाद को देश में चिकित्सा और स्वास्थ्य पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने पर जोर देगी। गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की योजना पर सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में चिकित्सा क्षेत्र के विकास के लिए 11,500 करोड़ रुपये और शिक्षा के लिए 21,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। प्रसिद्ध डॉक्टर नोरी दत्तात्रेय को भी सरकार ने कैंसर देखभाल सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

हैदराबाद बनेगा चिकित्सा पर्यटन का नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी अस्पतालों को निजी कॉरपोरेट अस्पतालों से प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए और डॉक्टरों को सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर कम से कम एक महीने सरकारी अस्पतालों में सेवा देनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही गरीबों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया करा रही है, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें… एआईजी हॉस्पिटल्स ने मनाया विश्व फैटी लिवर दिवस

हैदराबाद को स्वास्थ्य सेवा का वैश्विक केंद्र बनाने की पहल

इसके लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य प्रोफाइल कार्ड बनाने की योजना बना रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सरकारी अस्पताल पहले से ही निर्माणाधीन हैं और नए उस्मानिया अस्पताल का काम प्रगति पर है। सीएम ने कहा कि सभी नए अस्पताल भवन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद कुल 7000 अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध होंगे। सीएम ने कहा कि हैदराबाद दुनिया में आईटी और उभरती हुई स्वास्थ्य सेवा का केंद्र बन गया है, इसलिए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मध्य पूर्व के देशों और हैदराबाद के बीच सीधी उड़ान कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही है।

हैदराबाद बनेगा चिकित्सा पर्यटन का नया केंद्र

अधिक हवाई संपर्क हैदराबाद को और विकसित करने में मदद करेगा। अवसर पर एआईजी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नागेश्वर रेड्डी से चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास में सरकार के साथ भागीदार बनने की अपील करते हुए सीएम ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 66 देशों से मरीज एआईजी अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं। डॉ. नागेश्वर रेड्डी ने हैदराबाद और तेलंगाना को गौरवान्वित किया है और वे भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न के हकदार हैं।

वे केंद्र से इसकी सिफारिश करेंगे। इस दौरान डॉ. डी. नागेश्वर रेड्डी ने कहा कि अस्पताल विश्वस्तरीय नैदानिक उत्कृष्टता प्रदान करेगा और मजबूत शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देगा। नई शाखा में सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड इनोवेशन स्थापित किया जाएगा। एआईजी हॉस्पिटल्स के उपाध्यक्ष पीवीएस राजू ने भी अवसर पर अपने विचार रखे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button