जगदगिरीगुट्टा में दोपहिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद, जगदगिरीगुट्टा पुलिस ने दोपहिया वाहनों को चुराने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर तीन चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किये।

डिटेक्टिव इंस्पेक्टर नरेंद्र रेड्डी ने बताया कि जगदगिरीगुट्टा में रहने वाले एस. वेंकटेश नामक आरोपी को दोपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी रात के समय घरों के बाहर तथा शराब की दुकानों के पास खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। उन्होंने बताया कि वेंकटेश पेशेवर अपराधी है।

यह भी पढ़ें… मेदक : आरटीसी बस और लॉरी की टक्कर कई यात्री घायल

उसके खिलाफ पहले भी माधापुर, गच्चीबावली, जेडिमेटला और कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से तीन दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button