हैदराबाद : फर्नीचर शॉप में लगी आग

हैदराबाद, किशनबाग स्थित अनमोल फर्नीचर शॉप में मंगलवार दोपहर के समय भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग एक घंटे के भीतर आग को काबू में किया।

किशनबाग फर्नीचर शॉप में लगी भीषण आग की घटना

उच्च न्यायालय दमकल केंद्र के एडीएफओ वी. भानु प्रताप ने बताया कि दोपहर 2.28 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही राजेन्द्रनगर के दमकल केंद्र से दमकलकर्मियों के साथ तुरन्त फायर इंजन घटनास्थल पर भेज दिया गया। इसके बाद 2.30 बजे दूसरा फायर इंजन राजेन्द्रनगर और तीसरा फायर इंजन चंदूलाल बारादरी से भेजा गया। आग को काबू में न होता देख 2.45 बजे लंगरहौज से मल्टी परपस फायर इंजन भेजा गया।

यह भी पढ़ें… जन्मदिन-विवाह की वर्षगाँठ पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश

कुल मिलाकर चार फायर इंजनों की मदद से 20 दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू में किया। उन्होंने बताया कि फर्नीचर शॉप में लकड़ी, प्लईवुड, रेग्जीन और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ। प्राप्त शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button