आचार्य अभयसेनजी म.सा. का मंगल विहार आरंभ

 Acharya Abhaysenji M.S. Beginning of Mangal Vihar
हैदराबाद,  श्री जैन संघ मारेडपल्ली में आचार्य अभयसेनजी म.सा. आदि ठाणा-5 का चार्तुमास आज पूर्ण हुआ। तत्पश्चात आयोजित विहार यात्रा में भक्तगण शामिल हुए।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के उमेश नाहर ने बताया कि आचार्य अभयसेनजी म.सा. आदि ठाणा ने तातेड़  भवन से आदिनाथ भगवान की आराधना एवं आरती के पश्चात मंगल विहार आरंभ किया। आचार्यश्री आदि ठाणा गुमानचंद उमेशचंद मनीष नाहर के नवनिर्मित मकान पर पहुँचे, जहाँ बड़ी मांगलिक फरमायी। अवसर पर नाहर परिवार द्वारा संघ प्रभावना का लाभ लिया गया। तत्पश्चात आचार्यश्री महेंद्रा हिल्स स्थित अनिल आशा कटारिया के निवास पहुँचे।

प्रवचन के पश्चात संघ नवकाारसी की व्यवस्था कटारिया परिवार द्वारा की गयी। अवसर पर संघ के अध्यक्ष महावीर तातेड़, नवरतनमल गुंदेचा, महावीर गांधी, उमेश नाहर, दिलीप मकाणा, प्यारेलाल गांधी, गुमानचंद नाहर, सज्जनराज समदरिया, प्रदीप गांधी, गौतम डूंगरवाल, राकेश गांधी, संजय पोरवार, रितेश भंसाली एवं जागृति महिला मंडल की सदस्या उपस्थित थे। 
Comments System WIDGET PACK