`आदित्या म्यूजिक' का एक और गीत 100 मिलियन्स व्यूज़ क्लब में शामिल

 Aditya Music Company officially announced, Saami Saami crossed 100m views
 
आईकॉन स्टार अल्लु अर्जुन एवं खूबसूरत नायिका रश्मिका मंदान्ना द्वारा अभिनीत क्रिएटिव निर्देशक सुकुमार के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म है- `पुष्पा - दि राइज'। इसमें अल्लु अर्जुन का दमदार अभिनय, रश्मिका मंदान्ना की अदायें तथा संगीतकार देवीश्री प्रसाद के दमदार संगीत ने हर वर्ग के दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें संगीतकार देवीश्री प्रसाद द्वारा दिया गया संगीत भारत के समस्त श्रोताओं को आकर्षित कर गया। 
`आदित्या म्यूजिक' द्वारा रिलीज़ इस फिल्म के सारे गीत सुपरहिट रहे हैं। खासकर `सामी.. सामी...' गीत अब यू-टयूब पर 100 मिलियन्स व्यूज़ के क्लब में शामिल हो चुका है। इससे पहले सुपरहिट फिल्म `अला वैकुंठपुरम लो...' का `आदित्या म्यूजिक' द्वारा जारी गीत `भूट्टा बोम्मा...' सुपरहिट रहा था और यू-टयूब पर इसने रिकॉर्ड बनाया था। इन दिनों फिल्मी दुनिया में `आदित्या म्यूजिक' द्वारा रिलीज़ गीत लगातार सुपरहिट हो रहे हैं।
- आर. विजय कुमार
Comments System WIDGET PACK