जानिए शुक्रवार को रिलीज़ वाली तेलुगु फिल्मों के बारे में

 Know about Telugu movies releasing on Friday
 
बॉयफ्रेंड फॉर हर
निर्देशक संतोष कंबम्पाटी के निर्देशन में बनी नयी फिल्म `बॉयफ्रेंड फॉर हर'। यूथफुल एंटरटेनमेन्ट पर बनी इस फिल्म में विश्वांत हीरो एवं मालविका सतीशन हीरोइन के रूप में नज़र आएँगी। फिल्म के ट्रेलर को युवाओं ने खूब पसंद किया है, जिसके कारण फिल्म की टीम आशान्वित है कि यह फिल्म सुपरहिट होगी।  
फिल्म `बॉयफ्रेंड फॉर हर' में मधु नन्दन, सुदर्शन, हर्षवर्धन आदि प्रमुख कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इसे संगीत से सजाया है, संगीतकार गोपि सुंदरन ने तथा निर्माता वेणु माधव पेडी एवं निरंजन रेड्डी ने निर्मित किया है। 
 
क्रेजी फेलो
युवा हीरो आदि साई कुमार एवं हीरोइन दिगनंगना सूर्यावंशी स्टारर नयी फिल्म `क्रेजी फेलो' आज थिएटर में रिलीज़ हो रही है। रोमांटिक एटंरटेनमेन्ट पर बनी इस फिल्म का निर्देशन फनी कृष्णा सिरकी ने किया है। इसे संगीत से सजाया है, संगीतकार आरआर ध्रुवान ने तथा प्रमुख निर्माता केके राधा मोहन ने निर्मित किया है। इसमें युवा नायिका मीरना के साथ प्रमुख हास्य अभिनेता सप्तगिरी, रवि प्रकाश, अनीश कुरविल्ला, विनोदिनी, प्रिया, नारा श्रीनिवास, पवन आदि कलाकार अभिनय कर रहे हैं।
 
निन्ने पेल्लडता
निर्देशक वैकुंठा बोनू के निर्देशन में बनी नयी फिल्म `निन्ने पेल्लडता' आज थिएटर में रिलीज़ हो रही है। यूथ एवं फैमिली एंटरटेनमेन्ट पर बनी इस फिल्म में अमनप्रीत सिंह एवं सिद्धिका शर्मा हीरो-हीरोइन के रूप में नज़र आएंगे। इसके निर्माता वी. श्रीधर बाबू हैं एवं बी.रम्माय नेे निर्मित किया है। संगीत से सजाया है, संगीतकार नवनीता ने। इसमें सीनियर अभिनेता साई कुमार एक अहम किरदार में नज़र आएंगे। साथ ही अन्नपूर्णा वी. रमन, मधुनन्दन, साई किरण आदि प्रमुख कलाकार अभिनय कर रहे हैं।
 
Comments System WIDGET PACK