दक्षिण की अग्र नायिकाओं में से एक हैं सामंता। हाल ही में सामंता ने अपनी बीमारी के बारे में सोशल मीडिया द्वारा बताया। सामंता मायोसाइटिस नामक बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। जिसके लिए वह अब इलाज करवा रही हैं। गंभीर बीमारी में भी सामंता अपनी फिल्म की डबिंग कर रही हैं। अब सामंता की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद फिल्म उद्योग के सभी लोग जल्द ही उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
हाल ही में साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने सामंता के नाम एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। चिरंजीवी ने लिखा, `प्रिय सैम (सामंता), समय-समय पर हमारी ज़िंदगी में चुनौतियां आती हैं, जो शायद हमारी अांतरिक शक्ति का खोज कराती हैं। आप बहुत ही मजबूत आंततरिक शक्ति के साथ एक अद्भुत लड़की हैं। मुझे भरोसा है कि आप इस चुनौती को बहुत ही जल्दी पार कर लेंगी। आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'
इसी तरह चिरंजीवि के भाई नागा बाबू ने काफी इमोशनल होकर सामंता के लिए पत्र लिखा। अब तक दुलकर सलमान, जू. एनटीअार, नायिका जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोण्डा, अखिल आदि प्रमुख लोगों ने सोशल मीडिया में सामंता के हिम्मत की खूब तारीफ करते हुए बीमारी से जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना की।