अमेरिका ने भारत को लौटाई 307 प्राचीन वस्तुएँ

 America returned 307 antiquities to India

न्यूयॉर्क,  अमेरिका ने करीब 15 साल की जाँच के बाद 307 प्राचीन वस्तुओं को भारत को लौटाया, जिन्हें चुराकर या तस्करी के जरिए देश से बाहर ले जाया गया था। इन वस्तुओं की कीमत करीब 40 लाख अमेरीकी डॉलर है। इनमें से अधिकतर वस्तुएँ कुख्यात व्यापारी सुभाष कपूर के पास से बरामद की गईं। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने भारत को करीब 40 लाख डॉलर की 307 प्राचीन वस्तुएँ लौटाने की सोमवार को घोषणा की।

ब्रैग ने बताया कि इनमें से 235 वस्तुओं को मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय द्वारा कपूर के खिलाफ की गई छापेमारी में जब्त किया गया था। कपूर अफगानिस्तान, कंबोड़िया, भारत, इंडोनेशिया, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य देशों से वस्तुओं की तस्करी करने में मदद करता है। मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में एक समारोह के दौरान ये प्राचीन वस्तुएँ भारत को सौंपी गईं। भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल और अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के इन्वेस्टिगेशन एविÌटंग डिप्टी स्पेशल एजेंट-इन-चार्ज ि¯ास्टोफर लाउ ने इस कार्य¯ाम में शिरकत की। ब्रैग ने कहा कि इन प्राचीन वस्तुओं को तस्करों के गिरोहों ने कई स्थानों से चोरी किया था। इन गिरोह के सरगनाओं ने वस्तुओं के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि हमें भारत के लोगों को ये सैकड़ों वस्तुएँ लौटाने पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान पिछले साल भी अमेरिका ने 157 प्राचीन वस्तुएँ लौटाई थीं। (भाषा)

Comments System WIDGET PACK