मारेडपल्ली में अभयसेनसूरीजी का चातुर्मास मंगल प्रवेश सम्पन्न

 Chaturmas Mangal Pravesh of Abhaysensuriji in Maredpally

हैदराबाद- मारेडपल्ली जैन श्री संघ सिकंदराबाद में श्री पार्श्व गोयम कृपा प्राप्त श्री सूरिमंत्र महालक्ष्मी पीठ साधक पूज्य जैनाचार्य श्री अभयसेनसूरीजी म.सा.आदि ठाणा 5 का अति भव्य ऐतिहासिक चातुर्मास मंगल प्रवेश हुआ जिसमें बड़ी भारी संख्या में गुरु भक्तों ने भाग लिया।

आज यहां सिकंदराबाद मारेडपल्ली चौराहा स्थित त्रिनिटी कॉम्प्लेक्स नमिश्री कंस्ट्रक्शन से बैंड बाजे, भजन, ऊँट, घोड़े, बग्गी के साथ भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा आरंभ हुई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सिर पर कलश और पुरुषों ने पगड़ी धारण कर भाग लिया। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई ईस्ट मारेडपल्ली स्थित अादित्य राज तातेड़ भवन पहुँच कर सम्पन्न हुई। पूज्य आचार्यश्री ने मंगलाचरण के साथ चातुर्मास मंगल प्रवेश सम्पन्न करवाया। आचार्य श्रीअभयसेनजी ने कहा कि चातुर्मास में गुरु भगवंतों और परमात्मा की निश्रा मिलती है तो सभी का कर्तव्य है कि आनंद लें। परमाता अादिनाथ चैतन्य हैं। उनका प्रवेश करवाया गया है और हमें वे चैतन्यता प्रदान करने के लिए आये हैं। इस चैतन्यता को आगे बढ़ायें और चातुर्मास में भक्ति साधना का आनंद उठायें। पूज्यश्री ने कहा कि चातुर्मास में प्रवचन धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। गुरुदेव को हृदय में बसाना आसान है लेकिन गुरुदेव के ह्दय में भक्त का स्थान बनाना मुश्किल है। परमात्मा की भक्ति बाद में करो चलेगा लेकिन प्रवचन पहले सुनना चाहिए। चातुर्मास का शुभारंभ 12 जुलाई को होगा और समय पर प्रवचन शुरू होकर निर्धारित समय पर ही खत्म होगा, इसका सभी ध्यान रखें। साधु ने आपको 23 घंटे दिये हैं और भक्त को एक घंटा देना होगा। धर्म ग्रंथों में जो बातें बताई गयी हैं उससे ही सभी को जागृत किया जायेगा। सभी भगवान महावीर की ही संतानेंहैं। यह तो देश, काल, क्षेत्र के हिसाब से वर्गों में बांटा गया है पर सभी को वही प्रवचन का लाभ मिलेगा जो धर्म ग्रंथों में दिये गये हैं इसलिए यहां पर किसी पंथ का प्रश्न ही नहीं है।

आचार्य श्री ने कहा कि मारेडपल्ली संघ नगरत्रय का है और यहाँ पर अलग-अलग संघ के चातुर्मास हुए हैं। यह हैदराबाद का पहला ऐसा संघ है जहां पंथवाद को नहीं केवल भगवान महावीर की वाणी को महत्व दिया गया है। अलग-अलग संप्रदाय के गुरु भगवंतों ने जिन वाणी से सभी को तिराया है। चातुर्मास से समग्र परिवार को लाभ हो इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर धर्म, आराधना, जप, अनुष्ठान करने हैं। मारेडपल्ली में साधर्मिक भक्ति होगी क्योंकि जहाँ ऐसा होता है वहां सद्भावना बनी रहती है। सभी प्रभु के मार्ग पर चलें और प्रभु महावीर की वाणी को सुनें। मार्ग सभी का अलग-अलग हो सकता है पर परमात्मा की भक्ति में कपट, कोई खेल न हो केवल धर्म ग्रंथों की बातों को अपनाएं। प्रभु के सेल्समैन बने और उनका ही प्रचार करें। सभी मिलकर साधना कर प्रभु के शासन को बढ़ायें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए नवरतनमल गुंदेचा ने सभी का स्वागत किया और कहा कि चातुर्मास को भव्य बनाने के लिए एक नहीं बल्कि 9 प्रधान संयोजक बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त कई समितियाँ भी बनायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि प्रवचन में 2000 से 10000 की व्यवस्था करने का मार्ग खुला है जिसमें मोतीलाल भलगट का विशेष सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि आचार्य प्रवर का चातुर्मास 12 जुलाई से आरंभ होगा जिसका समय सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा। सभी समय पर इसका लाभ लें। प्रवचन के पश्चात गौतम प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी सहयोगियों, लाभार्थी परिवारों का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त आदि जिन मंडल द्वारा शोभायात्रा में दिये गये सहयोग के लिए विशेष आभार प्रकट किया। अवसर पर सभी का स्वागत मारेडपल्ली श्री संघ के महावीर तातेड़ ने किया। उन्होंने सकल संघ का आभार प्रकट किया।  कार्यक्रम में प्रदीप सुराणा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जागृति महिला मंडल, मुकेश चौहान, मुकेश कटारिया, मोनिका गांधी, शरद भाई ने गीतिका प्रस्तुत की।  बच्चों ने नाटिका के माध्यम से चातुर्मास में होने वाली साधना और प्रवचन का लाभ लेने हेतु सभी को संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रस्थान स्थल एवं अल्पाहार का लाभ मोतीलाल सुशील कुमार अभिषेक भलगट परिवार, पारसमल गौतमचन्द अमित कुमार डूंगरवाल वेस्ट मारेडपल्ली ने  लिया। यात्रा कलश का लाभ केवलचंद अमित कुमार सुमित कुमार मुणोत ने तथा गौतम प्रसादी का लाभ संघवी शांतिबाई रणजीतमल-मंजू देवी, सुशीला देवी, जगदीशमल, नवरतनमल-सूरज कंवर, मुकेश-वैशाली, जिनेन्द्र-प्रियंका, योजन रिवान प्रिशा गुंदेचा परिवार (मरूधर में सोजत सिटी) वालों ने लिया। कार्यक्रम में प्रधान संयोजक मदनचंद लुनावत, पारस पोकरणा, दिलीप मखाणा, अमित मुणोत, अभय कोठारी, विकास पितलिया, प्रधान संयोजिका आशा कटारिया, ज्योति मखाणा, रश्मि तातेड, ललिता बोहरा, पुष्पा डंक, प्रमिला बोहरा, पुष्पा कोठारी, संगीता मखाना, प्रीति कोठारी, शीतल मुणोत, जागृति महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला गाँधी, मंत्री अर्चना बोहरा, कोषाध्यक्ष संगीता बोहरा सहित अादिजिन मंडल सिकंदराबाद ने सहयोग प्रदान किया।  

अवसर पर विजय सुराणा, मोतीलाल भलगट, स्वरूपचंद कोठारी, माणिकचंद समदरिया, मदनचंद लुनावत, राजेश बलई, अमित मुणोत, विमल मुथा, योगेश खरगांधी, जसराज देवड़ा धोका, डायचंद दक, बसंत बाफना, हर्ष कुमार मुणोत, शील कुमार जैन, विनोद संचेती, विमल ललवाणी, अशोक कोठारी, राजीव बोहरा, नवीन कावड़िया, रिद्धिश जागीरदार, गौतम तातेड, प्रकाशचंद लुणिया, रवि मुणोत, स्वरूप पारख, दीपक कोठारी, मनोज कोठारी, शांतिलाल कोठारी, महावीर बोहरा, अशोक लुणिया, अभय कोठारी, राजेन्द्र बोहरा, नरेश कटारिया, गौतम गाँधी, सुरेश पोकरणा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (चन्द्रभान आर.)
Comments System WIDGET PACK