श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दीपावली महामहोत्सव 23 अक्तूबर से

 Deepawali Maha Mahotsav from 23rd in Shree Bhagyalakshmi Temple
हैदराबाद, श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर, चारमीनार में दीपावली महामहोत्सव रविवार, 23 अक्तूबर से मनाया जाएगा।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रविवार, 23 अक्तूबर को धरतेरस पर सुबह 7 बजे आरती के साथ दर्शन आरंभ होंगे। रात 7.1 बजे से माता के दीप दर्शन होंगे। सोमवार, 24 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी एवं दीपावली पूजन होगा। सुबह 7 बजे से माता के दर्शन होंगे। शाम 7 बजे महाआरती के पश्चात माँ भाग्यलक्ष्मी के मनमोहक दर्शन होंगे। तत्पश्चात भक्तों में सुबह 3 बजे तक माता का खजाना वितरित किया जाएगा।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार, 25 अक्तूबर को सूर्य ग्रहण होने के कारण मंदिर के कपाट सुबह 3 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे। महाआरती के पश्चात भक्तों में माता का खजाना वितरित किया जाएगा।
Comments System WIDGET PACK