नुमाइश पर दिशाहीन यातायात पुलिस

 Directionless traffic police on Numaish
हैदराबाद, - नुमाइश हैदराबाद का सबसे बड़ा वाार्षिक मेला है। 20 लाख से अधिक लोग इस अखिल भारतीय औद्योगिक प्रदर्शनी में भाग लेते हैं। इसके लिए शहर के सभी सेवा विभाग संगठित रूप से जनसहयोग की भावना के साथ काम करते हैं, लेकिन इस बार लगता है यातायात पुलिस न केवल असहयोग, बल्कि जनता को परेशान करने की भावना से काम कर रही है। केवल तीन दिन में दो आश्चर्यचकित करने वाले यातायात पुलिस के निर्णयों से नुमाइश आने वालों के लिए परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। अजंता गेट रोड क्रसिंग बंद करके 2 दिन नहीं हुए अब पुलिस ने नामपल्ली-एमजे मार्केट सड़क पर दी जा रही पाा\कग लेन की सुविधा भी रद्द कर दी है। आज पुलिस द्वारा अचानक उक्त निर्णय लिये जाने से कई लोग वाहन यहाँ वहाँ सड़कों पर घुमाकर बिना प्रदर्शनी देखे ही घर लौटने पर मजबूर हुए। 

नुमाइश के आयोजन में केवल प्रदर्शनी समिति का ही नहीं, बल्कि जीएचएमसी, जल बोर्ड, बिजली आपूार्ति विभाग, अग्निशमन, यातायात सहित कई नागरिक सेवा विभागों का सहयोग रहता है। इसमें विशेष रूप से यातायात पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। अजंता गेट के पास पुलिस बूथ से की जाने वाली घोषणाओं की अलग परंपरा रही है। यह सूचनाओं के साथ सड़क पार करने के लिए यातायात रोके जाने की प्रतीक्षा में खड़े लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी रही है, लेकिन इस बार उन्हें अचानक इस सूचना-सह मनोरंजन की सुविधा से यह घोषणाएँ सुननी पड़ी कि उनके लिए अजंता गेट के पास सड़क पार करने की सुविधा समाप्त कर दी गयी है। इस घटना को दो दिन नहीं हुए, आज पुलिस ने एमजे मार्केट मार्ग पर नया फरमान लागू कर दिया। इस सड़क पर कभी एक लेन तो कभी दो लेन पाा\कग सुविधा दी जाती है। आज यह सुविधा रद्द करते हुए पुलिस ने यहाँ नो पाा\कग के बैनर लगा दिये। आश्चर्य की बात यह है कि उस स्थान पर पाा\कग सुविधा न रखने के बावजूद क्षेत्र बैरिकेडयुत्त कर रखा गया।  इस संबंध में जब नुमाइश के पास यातायात प्रबंधन पर लगे थाना प्रभारी स्तर के एक अधिकारी से बात की गयी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उच्च अधिकारियों के आदेश हैं। जब उन्हें पाा\कग सुविधा न देकर उस स्थान को यातायात के आरक्षित रखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि रात में जब एमजे मार्केट से नामपल्ली की ओर जाने वाले यातायात में वृद्धि होगी, तो वाहनों को इस संकरे मार्ग पर मोड़ा जाएगा। उनका यह विकल्प इसलिए भी हास्यास्पद लगा कि कुछ दूरी पर ही यू टर्न है, जहाँ पर जाकर यह वाहन किस ओर मोड़े जाएँगे, इस बारे में उनके पास कोई उत्तर नहीं था।  

पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले को यह कहकर मामूली करार दे रहे हैं कि पुलिस यहाँ प्रयोग करके देख रही है। हालाँकि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि उनके इस प्रयोग से लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात पुलिस के पास इस बात का भी उत्तर नहीं है कि यह सब प्रयोग नुमाइश के पररंभ से पहले क्यों नहीं किये गये। पाा\कग कहाँ है, इसके बार में वही पुराने स्थानों (गगन विहार, भाजपा पार्टी लेन, चंद्र विहार आदि) का उल्लेख किया जा रहा है, जहाँ पर्याप्त पाा\कग स्थल नहीं है। नुमाइश के पररंभ से पहले पाा\कग समस्या पर चर्चा क्यों नहीं की गयी, इस बारे में यातायात पुलिस के पास कोई उत्तर नहीं है।  

पुलिस की दिशाहीनता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा पार्टी लेन के पास जो बेरीकेड लगाया गया, उस पर पाा\कग की दिशा नुमाइश की ओर बतायी जा रही थी। मिलाप के फोटो पत्रकार ने जब उसकी तस्वीर लेने की कोशिश की, तो दिशा सूचक के ऊपर का मार्ग सूचक हटा दिया गया और वहाँ केवल एक लाल पट्टी रह गयी। अब इस लाल पट्टी में कोई दिशासूचक नहीं है, केवल पाा\कग का उल्लेख है, लेकिन वह कहाँ है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के पास एक बारकोड लगाया गया है, जिस पर पाा\कग की सुविधा की जानकारी है। वह रोड डिवाइडर के पास लगा है, जहाँ यातायात का प्रवाह तेज़ रहता है, जिससे रुक कर बारकोड को स्कैन नहीं किया जा सकता।  

उल्लेखनीय है कि जैसे ही नुमाइश के लिए सड़क पार करने वालों को मेट्रो स्टेशन मोड़ा गया, यहाँ की लिफ्ट और एस्कलेटर सुविधा चरमरा गयी। आज मेट्रो रेल कार्मियों ने लिफ्ट की गति सुस्त होने की शिकायत पर मैकेनिक को नियुत्त किया था।  दूसरी ओर नुमाइश के पदाधिकारी इस पूरी परिस्थिति में यातायात पुलिस की विपरीत भूमिका को समझ नहीं पा रहे हैं। प्रदर्शनी समिति के सचिव बी. हनुमंत राव ने कहा कि पुलिस हालाँकि इसे अभ्यास बता रही है, लेकिन लोगों को परेशानी हो रही है। नुमाइश प्रबंधन से जुड़े कई पदाधिकारियों से `मिलाप' ने बात की, जिन्होंने पुलिस के असहयोग पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि इससे लोग हतोत्साहित होंगे।  
 
Comments System WIDGET PACK