महँगाई के चलते गणेश प्रतिमा की चोरी

हैदराबाद - महंगाई के कारण अब लोग भगवान की प्रतिमा भी चुराने को मजबूर हो गए है। प्रतिमा को ऑटो ट्रॉली में रखकर वह फरार हो गए। उनकी यह करतूत घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर हयातनगर पुलिस सीसी टीवी वीडियो रिकॉर्ड के जरिए गणेश प्रतिमा चुराने वाले तीन युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुटी हुई है।

गणेश उत्सव बढ़ती महँगाई की मार झेल रहा है। वर्तमान समय में महँगाई के चलते गणेश प्रतिमाओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। विशेषकर गणेश प्रतिमाओं के निर्माण के लिए कलात्मक रूप में विख्यात धूलपेट में निर्मित गणेश प्रतिमाएँ दुगुनी-तिगुनी कीमतों पर बेची जा रही हैं। इसके अलावा शहर के सीमांत इलाकों उप्पल, कूकटपल्ली और हयातनगर के पास सड़क किनारे कुछ मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर बेच रहे हैं।
महँगाई के चलते गणेश प्रतिमाओं की कीमतें हाथ से निकल जाने के कारण कुछ भक्त बजट के अनुसार गणेश प्रतिमा खरीदने से वंचित हो रहे हैं। इस प्रकार के कुछ भक्तों ने गणेश प्रतिमा खरीदने के बजाय प्रतिमा चोरी करने का निर्णय लिया और हयातनगर थाना परिधि के अंतर्गत राघवेंद्रा होटल के निकट मंगलवार देर रात सड़क किनारे तैयार कर रखी गई एक गणेश प्रतिमा को चुरा लिया।

 

 

Comments System WIDGET PACK