गहलोत ने प्रियंका को बताई मन की बात

 Gehlot told his mind to Priyanka

जयपुर,  कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। आज जयपुर रवाना होने से पहले गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पवन बंसल और मुकुल वासनिक के साथ मुलाकात की। हालांकि ये कहा जा रहा है कि गुजरात चुनाव को लेकर मीटिंग हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी को मन की बात बता दी है। मतलब सीएम गहलोत सीएम पद से किसी प्रकार के समझौता नहीं करेंगे। गहलोत की प्रियंका गांधी के साथ बैठक को लेकर राजनीतिक विश्लेषक तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं। गहलोत कैंप में उत्साह है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश की अवहेलना करने वाले मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी भी आज दिन भर गहलोत के साथ रहे। गहलोत के साथ दोनों मंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए।

गहलोत की प्रियंका गांधी के साथ मीटिंग के बाद गहलोत कैंप के विधायक एवं मंत्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजनीति विश्लेषकों का कहना है कि आखिर ऐसा क्या हुआ दिल्ली में ? मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी ने ऐसा क्या कह दिया कि गहलोत कैंप में उत्साह देखा जा रहा है। पायलट कैंप बेसब्री सेr 19 अक्टूबर का इंतजार कर रहा था। अब पायलट कैंप को कांग्रेस आलाकमान के फैसले का इंतजार है। कारण बताओ नोटिस झेलने वाले गहलोत के दो मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी के हावभाव से संकेत है कि कांग्रेस आलाकमान से इन्हें माफी मिल गई है। पायलट कैंप के विधायक असहज महसूस कर रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट ने खड़गे के चुनाव जीतने पर कहा कि एकजुट होकर काम करेंगे।

दिल्ली के घटनाक्रम के बाद अब पायलट कैंप के विधायकों के 19 अक्टूबर के आने का इंतजार था। अब 19 अक्टूबर भी आ गया है। जिस तरह से सीएम गहलोत ने दिल्ली में सक्रियता दिखाई है। उससे गहलोत कैंप के मजबूत होने की खबरें है। पायलट कैंप के विधायक किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। पायलट कैंप के माने जाने वाले मंत्री भी मौन साधे हुए है। बता दें सियासी संकट के दौरान भी पायलट कैंप के माने जाने वाले मंत्री रमेश मीना, विश्वेंद्र सिंह, बृजेंद्र ओला और हेमाराम चौधरी ने चुप्पी साधे रखी थी। विश्वेंद्र सिंह ने तो खुलकर कह दिया था कि सीएम गहलोत अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करेंगे। जबकि मंत्री रमेश मीना ने इशारों में कहा कि परिवार में एकजुटता रहनी चाहिए।  

Comments System WIDGET PACK