श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की साधारण सभा संपन्न

 General meeting of Shri Jain Seva Sangh Women's  wing
हैदराबाद,- श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की साधारण सभा का आयोजन रामकोट स्थित सभागार में किया गया। अध्यक्ष अल्का चौधरी एवं मंत्री सीमा शील कुमार जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परामर्शदाता शशि बाला लुणिया तथा अन्य आजीवन सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा आरंभ हुई। अल्का चौधरी व सीमा शील कुमार जैन मंचासीन हुई। कल्पना सुराणा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। अल्का चौधरी ने सभी का स्वागत किया। सीमा शील कुमार जैन ने नवंबर 2020 से जून 2022 तक संपन्न अॉनलाइन प्रतियोगिताअों, अभिनंदन समारोह, महावीर जयंती कार्यक्रम अादि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने विगत जूम बैठक के मिनट्स एवं गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।

जैन पूजा मंडल की प्रधान संयोजिका अरुण शाह ने पूजा पढ़ाने से संबंधित जानकारी दी और अाय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष एवं सेवाश्रम की संयोजिका लीना मुथा ने सेवाश्रम में जारी गतिविधियों, रीनोवेशन कार्य, नूतन प्रवेश, पंजीकरण, अनुदान तथा आय-व्यय की जानकारी दी। उन्होंने महावीर ट्रस्ट, महावीर हॉस्पिटल, श्री जैन सेवा संघ, जेआरएफ सहित समस्त सहयोगियोँ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऑडिटर सतीश काबरा को भी धन्यवाद दिया।

प्रतिमाह होने वाले सर्विस प्रोजेक्ट की संयोजिका रेमा जैन ने विगत कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी दी। अल्का चौधरी ने कहा कि फिलहाल यही कार्यकारिणी कायम रहेगी। कुछ समय सभी कार्यकारिणी सदस्यों को कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। कुछ नये सदस्यों को भी जोड़ने का विचार है।  उन्होंने बताया कि कुछ सदस्यों ने सीमा शील कुमार जैन को नामांकन पत्र दिये हैं, जिन पर शीघ्र ही आयोजित होने वाले बैठक पर निर्णय लिया जाएगा। रश्मी लोडाया ने कविता सुनाई। परामर्शदाता सुशीला संचेती, शर्मिला पांडया, सविता रायसोनी, सुमित्रा सेठ, कल्पना सुराणा, प्रतिभा बाकलीवाल, सोनाली शाह, हंसा सावडिया, जयवंती वोरा, रीटा शाह, शैला मोला आदि सभा में उपस्थित रहीं।
Comments System WIDGET PACK