श्री गुरु गणेश पुष्कर दरबार में बधाई एवं विदाई समारोह

 Greetings and farewell ceremony at Shri Guru Ganesh Pushkar Darbar
हैदराबाद,  श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमणोपासक संघ, रामकोट के श्री गुरु गणेश पुष्कर दरबार में साध्वी आभाश्रीजी म.सा., डॉ. महिमाश्रीजी म.सा. और डॉ. श्रेयांशीजी म.सा. के सान्निध्य में बधाई एवं विदाई समारोह मनाया गया।

आज यहाँ रतनचंद कटारिया और प्रकाश गादिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। डॉ. महिमाश्रीजी ने स्तवन सुनाया। श्रमणोपासक महिला मंडल की सुशीला सुराणा, ललिता गादिया, सीमा सिंघी, संतोष गांधी मेहता और रजनी गांधी ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। आभाश्रीजी ने चातुर्मास समापन पर कहा कि संघ ने और सभी ने हमें बधाई दी है, मगर विदाई के पल कष्टमय होते हैं। मगर विदाई तो तय है। शास्त्रों में बताया गया कि साधु फिरता ही भला। साधु भगवंत चातुर्मास के चार माह एक जगह स्थिर रहते हैं और आठ माह नगर नगर विहार कर श्रावको को धर्म आराधना करवाते हैं। म.सा. ने कहा कि ज्ञान अर्जन करने के लिए उम्र की कोइ सीमा नहीं होती। हर संत का एक ही उद्देश्य होता है सभी श्रावक-श्राविकाओं को ज्ञान परप्त हो। वीर लोकाशाह को जयंती पर म.सा. ने याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धासुमन आर्पित किए। डॉ. महिमाश्रीजी ने चातुर्मास पूर्णता पर गीतिका प्रस्तुत की।

संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने कहा कि संत आते हैं और चार माह ज्ञान ध्यान देकर चले जाते हैं। हमें उसमें जो भी आचरण करना है, स्वयं पर निर्भर है। आपने संघ को झाडू की उपमा देकर कहा कि झाडू जब तक बंधी रहती है, कचरे को साफ करती है। यदि वह बिखर गई तो स्वयं कचरा बन जाती है। महिला मंडल की चेयरमैन ज्ञानाबाई डागा, श्री महावीर मित्र मंडल के अध्यक्ष संजय सिंघी, बहू मंडल की अध्यक्ष प्रिया, अभिजीत कटारिया, मंडल के महामंत्री प्रसन्न कांकरिया, श्री गुरु गणेश जैन भवन ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन अशोक कुमार मुथा, संघ के महामंत्री जे. पारसमल कटारिया ने चातुर्मास की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संघ के सह प्रचार मंत्री प्रकाश गादिया, सहमंत्री राजेश कुमार डागा ने अपने विचार रखे।

संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुथा ने सर्वप्रथम साध्वीवृंद के प्रति कृतज्ञता व्यत्त की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महावीर मित्र मंडल, महिला मंडल, बहू मंडल, समिति सदस्यों, श्री गुरु गणेश जैन भवन ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। संघ की ओर से सभी कार्यकर्ताओं, समिति सदस्यों, श्री महावीर मित्र मंडल, महिला मंडल, बहू मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया। इसी तरह कर्मचारियों एवं साध्वीवृंद की सेवा में रहने वालों का सम्मान किया गया।

अवसर पर साध्वीवृंद के सान्निध्य में महासाध्वी प्रमोदसुधाजी म.सा. की जीवनी पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म की सीडी का विमोचन किया गया। इस दौरान विशेष कार्य के लिए भोजन समिति के राजेन्द्र सिंघी,  कपूरचंद मुणोत, विनय मेहता का सम्मान किया गया।

अवसर पर संघ के मार्गदर्शक सुभाषचंद डागा, पारसमल भंडारी, सरदारमल रामावत, उपाध्यक्ष धनराज गडवाणी, धरमचंद भंसाली, महामंत्री जे. पारसमल कटारिया, मंत्री अनिल मेहता, सहमंत्री राजेश डागा, संजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र खारिवाल, सह-कोषाध्यक्ष प्रकाश कोठारी, प्रचार प्रसार मंत्री रतनचंद कटारिया, सह प्रचार मंत्री प्रकाश गादिया, श्री गुरु गणेश गणेश जैन भवन ट्रस्ट के चेयरमैन पन्नालाल संचेती,  वाइस चेयरमैन अशोक कुमार मुथा, मैनेजिंग ट्रस्टी पूनमचंद कोचेटा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंघी, संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कांकरिया, व अन्य उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK