मरते दम तक हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए लडूँगा - बंडी संजय

 I will fight till my death for the protection of Hindu religion - Bandi Sanjay.
हैदराबाद-प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार ने कहा कि वह मरते दम तक हिन्दू धर्म और हिन्दुओं की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि केसीआर सिर्फ तिथि और समय की घोषणा करें, वह उनसे किसी भी विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। भाजपा छत्रपति शिवाजी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और भगत सिंह के वंशज के रूप में लड़ेगी। वहीं तेरास में दम है, तो वह अपनी सहयोगी एमआईएम पार्टी के साथ मैदान में उतरे। 

बंडी संजय आज उप्पल में प्रजा संग्राम यात्रा के दौरान चिलुकानगर स्क्वायर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने टास्क फोर्स पुलिस द्वारा गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से ले जाने पर सरकार से तत्काल उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा करने की माँग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह डीजीपी और टास्क फोर्स के दफ्तरों में धरना देंगे। भाग्यनगर में सभी हिन्दू वोट बैंक बन गए, तो हम इतिहास रचेंगे। वह अपनी मृत्यु तक एक हिन्दू के रूप में जिएँगे और एक हिन्दू के कर्तव्यों का पालन करते हुए मरेंगे। तेलंगाना के युवाओं को सोचना चाहिए कि बिहार चुनाव में क्या हुआ। एमआईएम पार्टी ने बिहार में पाँच सीटों पर जीत हासिल की। महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और राजस्थान राज्यों में एमआईएम सत्ता में नहीं है। वहाँ के लोगों को कोई आश्वासन नहीं दिया गया। फिर भी उसने वहाँ सीटें जीतीं। बिहार में 10 फीसदी के साथ मुस्लिम एकजुट हुए और पाँच सीटों पर जीत हासिल की। अगर तेलंगाना में सभी हिन्दू एकजुट हैं, जहाँ यह 80 प्रतिशत है, तो यह सोचने का विषय है कि भाजपा को कितनी सीटें मिलेंगी।

बंडी संजय ने कहा कि टास्क फोर्स पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके साथ मारपीट कर रही है। गोशामहल में बीजेपी कार्यकर्ताओं हरीश ओझा और अर्जुन यादव को तुरंत रिहा किया जाए, नहीं तो तेरास को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। केसीआर पुलिस को फायदा और प्रमोशन देकर भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करवा रही है। टीआरएस वेंटिलेटर पर है। कितने ही केस दर्ज हो जाएँ, बीजेपी कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश के लिए, धर्म के लिए और समाज के लिए जेल गए हैं। केंद्र सरकार ने उप्पल क्षेत्र के लिए बड़ी राशि मंजूर की है। लोकतंत्र के निर्माण के लिए भाजपा को जीत दिलाएँ। तेलंगाना में विकास के लिए भाजपा को जीताना होगा।
 
Comments System WIDGET PACK