अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था का 28वाँ सम्मेलन

 International Human Association conference from 8
हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक गुरुदेव मणिभद्रमुनिजी म.सा. के सान्निध्य में 28वाँ अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन का आयोजन शनिवार, 8 व रविवार, 9 अक्तूबर को आगरा में किया जाएगा।

संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षकुमार मुणोत (हैदराबाद) व महामंत्री अभय कोटेचा (मुबंई) ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समारोह मे पुनीतमुनिजी म.सा., विरागमुनिजी म.सा. सान्निध्य प्रदान करेंगे। 8 अक्तूबर को सुबह 9 बजे अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन का उद्घाटन व भत्तामर सपुटं साधना का समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षकुमार मुणोत करेंगे। विशेष अतिथि अभय कोटेचा, ललिता ओसवाल होंगे। 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन सम्मेलन का शुभारंभ एवं मानव रत्न अलंकरण प्रदान कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि एस.पी. सिंह बघेल (केन्द्रीय कानून एंव राज्य मंत्री) होंगे।

मानव रत्न अलंकरण ग्रहीता किरन चोपड़ा (चेयरपर्सन वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला अध्यक्ष कुसुम जैन करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन जैन (आगरा महापौर), दीपक कोठारी (कानपुर), सलिल विश्नोई (उपाध्यक्ष भाजपा एवं आगरा संघ), श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक जैन सुराणा, उपाध्यक्ष नरेश चपलावत, सचिव राजेश सकलेचा हिस्सा लेंग्
Comments System WIDGET PACK