इंडोनेशिया की करेंसी पर भगवान गणेश

 Lord Ganesha on Indonesian currency

जकार्ता, 85 फीसदी से अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में दो प्रतिशत से भी कम हिंदू हैं। उसके करेंसी नोटों पर भगवान गणेश का चित्र छपता है। इंडोनेशिया अपने 20,000 रुपये के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापता है। इंडोनेशिया एकमात्र देश है जहां भगवान गणेश को नोट पर रखा गया है। भगवान गणेश की तस्वीर के साथ, बगल ही में `की हजार देवंतरा' की तस्वीर है। 1949 में की हजार देवंतरा इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री थे। नोट के पिछले हिस्से में एक क्लासरूम की तस्वीर है जिसमें बच्चे पढ़ रहे हैं। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे अधिक आबादी

वाला मुस्लिम देश है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इंडोनेशिया की सरकार ने 6 धर्मों को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी है। इनमें इस्लाम, परेटेस्टैंटिज्म, कैथोलिज्म, हिंदू, बौद्ध और कन्फ्यूशिअनिज्म शामिल हैं। इंडोनेशिया में हिंदुओं की आबादी 1.7 फीसदी है। कम आबादी होने के बावजूद इसका इतिहास हिंदू मान्यताओं और संस्कृति से जुड़ा रहा है। कभी चोल वंश के राजाओं के अधीन रहे इंडोनेशिया में कई मंदिर हैं। इस मुस्लिम बहुल देश में भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि कला और विज्ञान के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। यहां गणेश की पूजा शिक्षा के भगवान के तौर पर होती है। यही वो कारण हैं जिससे इंडोनेशिया ने भगवान गणेश को 2000 रुपये के करेंसी नोट पर जगह दी है।

Comments System WIDGET PACK