नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बाहर

 Netherlands knocked out  South Africa
एडीलेड- नीदरलैंड ने रविवार को यहाँ सुपर 12 के महत्वपूर्ण मैच में दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए उसे टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया। इससे चोकर्स दक्षिण अफ्रीका की टीम फिर से आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गयी।
 बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद नीदरलैंड की टीम एकजुट बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत चार विकेट पर158 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 145 रन के स्कोर पर रोककर विश्व क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में यह नीदरलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत थी। दक्षिण अफ्रीका की इस हार से भारत का सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित हो गया। भारत को दिन में जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में मैच खेलना है।  नीदरलैंड की इस जीत से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर 12 मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट बन गया, क्योंकि विजयी टीम भारत के साथ ग्रुप दो से नॉकआउट चरण में पहुंच जाएगी। नीदरलैंड की यह सुपर 12 चरण में दूसरी जीत है, उसने इससे पहले जिम्बाब्वे को पाँच विकेट से हराया था। इस 159 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बावुमा (20 रन) और डिकॉक (13 रन) के विकेट जल्द ही गंवा दिये।  रिली रोसो (25 रन) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह ब्रैंडन ग्लोवर (नौ रन देकर तीन विकेट) का पहला शिकार बने, जिससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन हो गया। एडेन मार्कराम (17 रन) और डेविड मिलर (17 रन) ने फिर चौथे विकेट के लिए 26 रन की भागीदारी निभाई, जिसके बाद टीम ने जल्द ही तीन विकेट खो दिये, जिसमें से दो विकेट ग्लोवर के एक ओवर में गिरे। इससे दक्षिण अफ्रीकी की उम्मीदों को करारा झटका लगा। मार्कराम को फ्रेड वलासन ने 13वें ओवर में आउट किया, जिसमें स्टीफन मेबर्ग ने शॉर्ट कवर पर उनका शानदार कैच लपका। ग्लोवर ने फिर खतरनाक दिख रहे मिलर और वेन पार्नेल को तीन गेंद के अंदर पवेलियन लौटाकर दक्षिण अफ्रीका की उम्मीद ही तोड़ दी, जिससे टीम का स्कोर छह विकेट पर 113 रन हो गया। इसके बाद हेनरिक वÌलासेन और केशव महाराज के लिए टीम को लक्ष्य तक पहुँचाना पहाड़ जैसा हो गया और दक्षिण अफ्रीकी टीम 13 रन से हार गयी।
स्कोर बोर्ड
नीदरलैंड पारी : स्टीफन मायबर्ग का. रोसो बो. मार्कराम 37, मैवÌस ओडोड का. रबाडा बो. महाराज 29, टॉम कूपर का. डिकॉक बो. महाराज 35, कॉलिन एकरमैन नाबाद 41, बास डि लीड बो. नोर्किया 1, स्कॉट एडवर्ड्स नाबाद 12. अतिरिक्त: 3 रन। कुल : (20 ओवर में चार विकेट पर) 158 रन। विकेट पतन : 1-58, 2-37, 3-112, 4-123. गेंदबाजी : वेन पार्नेल 4-0-32-0, कागिसो रबाडा 3-0-37-0, लुंगी एनगिडी 3-0-35-0, एनरिच नोर्किया 4-0-10-1, केशव महाराज 4-0-27-2, एडेन मार्कराम 2-0-16-1.
दक्षिण अफ्रीका पारी :  डिकॉक का. एडवर्ड्स बो. वलासन 13, तेम्बा बावुमा बो. वान मीकेरेन 20, रिली रोसो का. ओडोड बो. ग्लोवर 25, एडेन मार्कराम का. मेबर्ग बो. वलासन 17, डेविड मिलर का. वान डर मर्कव बो. ग्लोवर 17, हेनरिच वÌलासेन का. वान बीक बो. डि लीड 21, वेन पार्नेल का. एडवर्ड्स बो. ग्लोवर 0, केशव महाराज का. ओडोड बो. डि लीड 13, कगिसो रबाडा नाबाद 9, एनरिच नोर्किया नाबाद 4. अतिरिक्त : 6 रन। कुल : (20 ओवर में आठ विकेट पर) 145 रन। विकेट पतन : 1-21, 2-39, 3-64, 4-90, 5-112, 6-113, 7-120, 8-141.गेंदबाजी : फ्रेड वÌलासेन 4-0-20-2, पॉल वान मीकेरेन 3-0-33-, कोलिन एकरमैन 3-0-16-0, रोल्ड वान डर मर्व 2-0-19-0, ब्रैंडन ग्लोवर 2-0-9-3, लोगान वान बीक 3-0-23-0, बास डि लीड 3-0-25-2.
 
Comments System WIDGET PACK