राजा सिंह की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

 Protest over Raja Singh's release
हैदराबाद, लोध युवा संगठन द्वारा गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुरानापुल स्थित गाँधी प्रतिमा के निकट लोध युवा संगठन द्वारा विधायक राजा सिंह पर पीडी एक्ट लगाने को राजनीति से प्रेरित बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि विधायक राजा सिंह पर बदले की भावना के तहत कार्रवाई की गई है, संगठन द्वारा कानूनी बाधाओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही राजा सिंह की रिहाई होने का आश्वासन जताया गया। अवसर पर अर्जुन सिंह, अमन सिंह, विनय सिंह, नवीन, शैलेंद्र, दुर्गा, एस. कमलेश, दुर्गेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK