श्रीमद् भागवत कथा का प्रचार पत्र जारी

 Publicity pamphlet of Shrimad Bhagwat Katha released
हैदराबाद,  केशवदेव डालमिया परिवार हैदराबाद द्वारा आगामी 10 से 16 नवंबर तक गोशामहल पुलिस मैदान में श्रीमद् भागवत कथा महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज कथा से संबंधित कर पत्रों का आयोजक परिवार द्वारा विमोचन किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बैठक 9 नवंबर को कथास्थल पर बुलायी गयी है।

आज यहाँ आयोजक डालमिया परिवार ने बताया कि कथा का रसपान करवाने के लिए हरिद्वार से कथा प्रवत्ता श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर मां संतोषी माताजी पधारेंगी। कथा को भव्यता प्रदान करने के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया और आवश्यक सभी तैयारियों को पूर्ण की जा रही हैं। कथा में अधिक से अधिक संख्या में भत्तों की उपस्थिति के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा हेतु 10 नवंबर को सुबह 8.31 बजे कलकत्ता स्वीट हाउस के सामने स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी जो गोशामहल पहुँच कर विराम लेगी।

कलश यात्रा में भाग लेने के लिए अल्का डालमिया और उमा डालमिया से संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार कार्यक्रम में स्वयं सेवक बनने हेतु आशीष डालमिया से संपर्क किया जा सकता है। कथा के प्रथम दिवस 10 नवंबर को मध्याÚ 3.30 बजे कथा आरंभ होगी जिसमें कथा वाचक श्रीमद् भागवत कथा महात्म्य कथा प्रसंग, शुकदेव परीक्षित चरित्र की व्याख्या करेंगे। शुक्रवार 11 नवंबर को वराह अवतार, कपिल उपाख्यान, ध्रुव चरित्र की कथा होगी। शनिवार, 12 नवंबर को जड़भरत कथा, अजामिल उद्धार और नरसिंह अवतार की कथा होगी।

इसी प्रकार, रविवार 13 नवंबर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम चरित्र के बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग रहेगा। सोमवार 14 नवंबर को श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग की कथा होगी। मंगलवार 15 नवंबर को महारास लीला, उद्धव चरित्र और श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा होगी। बुधवार 16 नवंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ कथा को विश्राम दिया जायेगा। इस दिन महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी। डालमिया परिवार ने भत्तों से कथा का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है। अवसर पर कथा की प्रचार सामग्री को जारी किया गया। अवसर पर शिवकुमार डालमिया, पवन कुमार डालमिया, प्रमोद कुमार डालमिया एवं मनोज डालमिया, डॉ.अनंत काबरा, हरीश डागा, अमित लड्डा (गग्गु भाई), नंद गोपाल भट्टड, पुरुषोत्तम डागा, अश्विन लड्डा सहित अन्य उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK