पुतिन ने यूक्रेनी क्षेत्रों में मार्शल लॉ की घोषणा की

 Putin announces martial law in Ukrainian territories

मॉस्कोरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। उन्होंने रूस के सभी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिवÌत आपातकालीन शविÌतयाँ भी प्रदान कर दीं। पुतिन ने मार्शल लॉ के तहत उठाए जाने वाले कदमों को तत्काल स्पष्ट नहीR किया, लेकिन कहा कि उनका आदेश बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा। उन्होंने अपने आदेश में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को विशिष्ट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।

इस दौरान रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले इलाकों को आम लोगों से खाली करा लिया। दक्षिणी शहर खेरसॉन में यूक्रेन के जवाबी हमले के साथ ही 2,50,000 से अधिक लोगों, उद्योगों और एक प्रमुख बंदरगाह वाले शहर में यूक्रेन और रूस के बीच लड़ाई सर्दियों में भी जारी रहने की आशंका है। सुरक्षा परिषद की बैठक की शुरुआत में पुतिन ने टेलीविजन पर कहा, हम रूस की सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए, अपने लोगों की रक्षा के लिए बहुत कठिन चीजों को हल करने के वास्ते काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जो लोग अग्रिम पंविÌत में तैनात हैं या फायरिंग रेेंज और प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, उन्हेें हमारे समर्थन को महसूस करना चाहिए और यह जानना चाहिए कि उनके पीछे हमारा बड़ा, महान राष्ट्र और एकजुट लोग हैं।  रूस की संसद के ऊपरी सदन ने चार क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू करने के पुतिन के फैसले पर तुरंत मुहर लगा दी। मसौदा कानून इंगित करता है कि इसमें यात्रा और सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध, सख्त सेंसरशिप और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए व्यापक अधिकार शामिल हो सकते हैं। पुतिन ने अपने आदेश के तहत रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को दी जाने वाली अतिरिवÌत शविÌतयों का विवरण भी नहीR दिया। उन्होंने कहा, मौजूदा स्थिति में, मैं सभी रूसी क्षेत्रों के प्रमुखों को अतिरिवÌत शविÌतयाँ देना आवश्यक समझता हूँ।

रूसी नेता ने यूक्रेन में लड़ाई के मद्देनजर विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए एक समन्वय समिति की स्थापना का भी आदेश दिया, जिसे उन्होंने विशेष सैन्य अभियान करार दिया। सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए-नोवोस्ती के अनुसार, सम्मेलन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन के आदेश से रूस की सीमाओं को बंद करने का अनुमान नहीR लगाया जाना चाहिए।

भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने सलाह

भारत ने बुधवार को अपने सभी नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा करने से बचने के लिए परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया है। एडवाइजरी में यूक्रेन में `बिगड़ती सुरक्षा स्थिति' का हवाला देते हुए छात्रों और भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की भी सलाह दी गई है। यह एडवाइजरी यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रकाशित की है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में कहा कि बिगड़ते सुरक्षा हालात के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।(एपी)

Comments System WIDGET PACK