स्वामी परिपूर्णानंद भी छह माह तक तड़ीपार

 swami paripoorna banned a spiritual leader from Hyderabad for six month
हैदराबाद, 11 जुलाई-(भाषा/मिलाप डेस्क)
अपनी प्रस्तावित धर्माग्रह यात्रा से पहले यहाँ नजरबंद रखे गये एक अाध्यात्मिक नेता को उनके कथित उकसावे वाले बयानों के कारण छह महीने के लिए शहर से निर्वासित कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि काकीनाडा की श्री पीठम के स्वामी परिपूर्णानंद को तेलंगाना के समाज-विरोधी और खतरनाक क्रियाकलाप रोकथाम कानून के तहत अगले छह महीने के लिए हैदराबाद शहर से निर्वासित कर दिया गया है।
हैदराबाद के पुलिस अायुक्त अंजनी कुमार ने पीटीअाई/भाषा को बताया, `हाँ उन्हें छह महीने के लिए हैदराबाद शहर से निर्वासित कर दिया गया है।'
स्वामी को उनकी पदयात्रा से पहले नौ जुलाई को यहाँ जुबली हिल्स में एक रियल इस्टेट वंपनी के स्वामित्व वाले घर में नजरबंद कर लिया गया था। ऐसा हालिया बयानों और सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताअों के खिलाफ अभियानों के विरूद्ध उनकी पदयात्रा से पहले किया गया। निर्वासन कार्रवाई के तहत स्वामी को शहर से बाहर कर दिया गया। एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में दिये गये उनके कथित उत्तेजक वक्तव्यों पर अादेश जारी किया गया। स्वामी परिपूर्णानंद ने हाल ही में तेलुगु अभिनेता और फिल्म समीक्षक कत्ति महेश के हिन्दू देवी-देवताअों के खिलाफ कथित बयानों को लेकर उनकी गिरफ्तार की माँग की थी। उन्होंने कहा था कि कत्ति ने हिन्दुअों की भावनाअों को अाहत किया है।
कत्ती महेश ने की भर्त्सना
पुलिस द्वारा श्रीपीठम के प्रमुख परिपूर्णानंद स्वामी को हैदराबाद से तæड़ीपार करने के निर्णय की कत्ती महेश ने जमकर भर्त्सना की। उन्होंने बताया कि केवल शहर से बहिष्कार करने मात्र से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बहिष्कार करना अाधुनिक लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केवल लोगों को शहर से बाहर करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
ज्ञातव्य है कि भगवान श्रीराम पर अनुचित टिप्पणियाँ करने के कारण कत्ती महेश के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज किए गए। पुलिस महानिदेशक ने स्वयं संवाददाता सम्मेलन अायोजित कर कत्ती महेश को 6 महीने के लिए हैदराबाद से बहिष्कार करने की घोषणा की। जबकि दो दिन से परिपूर्णानंद स्वामी को उन्हीं के घर में नज़रबंद रखा गया था, उन्हें अाज हैदराबाद से 6 माह के लिए बहिष्कृत कर दिया गया।
उन पर अारोप लगाया गया कि इससे पूर्व परिपूर्णानंद स्वामी ने अापत्तिजनक बातें कही थी। इस पर स्पष्टीकरण नहीं देने के कारण उन्हें 6 महीने के लिए नगर से बहिष्कृत किया जा रहा है। कत्ती महेश के परिपूर्णानंद स्वामी के पक्ष में खæड़े होने से यह मामला और दिलचस्प हो गया है।
Comments System WIDGET PACK