अवैध सम्बंध के चलते पत्नी की हत्या

 wife murdered due to illicit relationship.
संगारेड्डी- हैदराबाद के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी में व्यक्ति ने विवाहेत्तर संबंधों के चलते पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के समय महिला बतुकम्मा खेल रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगारेड्ड़ी के वीरापुर में रहने वाले वाई. येल्लारेड्डी का 6 साल पहले स्वप्ना से विवाह हुआ। दंपत्ति को बेटा-बेटी हैं। स्वप्ना से शादी करने से पहले येल्लारेड्डी का विवाह उसकी बड़ी बहन मंगा से हुआ था। विवाह के एक माह बाद ही मंगा ने स्वयं को जलाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद बड़े बुजुर्गों ने स्वप्ना से येल्लारेड्डी का विवाह रचा दिया। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था। इसी दौरान येल्ला रेड्डी को स्वप्ना का रमेश नामक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का पता चला। पति के कई बार चेतावनी देने के बाद भी स्वप्ना का रमेश से मिलना-जुलना जारी था। इसके बाद से ही येल्ला रेड्डी रमेश व स्वप्ना को लेकर काफी नाराज था। येल्ला रेड्डी के गाँव वाले, रिश्तेदार भी स्वप्ना व रमेश के रिश्ते को लेकर बातें करने लगे थे। कई बार चेतावनी देने के बाद भी दोनों के नहीं सुधरने के कारण येल्ला रेड्डी ने स्वप्ना की हत्या करने का निश्चय किया।

रविवार को स्वप्ना बस्ती में बतुकम्मा खेल रही थी, तभी येल्ला रेड्डी ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया और भाग गया। बेहोश हो चुकी स्वप्ना ने उपचार के लिये अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद से ही पति फरार है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की तहकीकात कर रही है।
 
Comments System WIDGET PACK