वाईएस जगन मोहन चुने जाएंगे आजीवन अध्यक्ष

 YS Jagan Mohan will be elected life president
अमरावती- वाईएस कांग्रेस का शुक्रवार से यहाँ दो दिवसीय पूर्ण अधिवेशन यहाँ शुरू हो रहा है, जिसमें आंध्र-प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी पार्टी के आजीवन अध्यक्ष चुने जाएंगे। जगन मोहन रेड्डी को पार्टी का आजीवन अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन किया जाएगा। यह एक दशक पुरानी पार्टी का तीसरा पूर्ण अधिवेशन और तीन साल पहले आंध्र-प्रदेश में सत्ता में आने के बाद यह पहला सत्र होगा।

पार्टी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना, प्रशासन में पारदर्शिता, सामाजिक सशक्तिकरण, कृषि और उद्योगों (एमएसएमई) पर नौ प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिन्हें पूर्ण सत्र में अंगीकार किया जाएगा। पार्टी ने अपने एजेंडे में कोई राजनीतिक प्रस्ताव सूचीबद्ध नहीं किया है। एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं के साथ औपचारिक बातचीत में कहा कि इसकी जरूरत क्या है? हम अपने में हैं और हमें दूसरों से कोई लेना देना नहीं है।  

यह पूर्ण अधिवेशन 8 जुलाई को दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की जयंती पर हो रहा है। जगन अपने पिता को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अधिवेशन में उद्घाटन भाषण देंगे। कार्यक्रम का समापन शनिवार शाम को होगा।
Comments System WIDGET PACK