निर्मल, 2 जुलाई-(मिलाप डेस्क)
कार का टायर पंचर होने से उसमें सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बारे में बताया जाता है कि कल रविवार होने से हैदराबाद में साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले 6 लोग विहार यात्रा के लिए कार में सवार होकर अादिलाबाद जिले के निर्मल स्थित कुंटाला जलप्रपात देखने के लिए गये। वहां काफी समय बिताने के बाद वापस कार में घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान कार का अगला पहिया पंचर हो जाने से कार असंतुलित होकर उलट गयी। इस घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गयी। इस घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह घटना निर्मल जिले के एल्लापल्ली-कोंड़ापुरगांव के सीमावर्ती इलाके में घटी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस वक्त यह दुर्घटना हुई तब कार की गति काफी तेज थी।
पुलिस ने बताया कि हैदराबाद के रहने वाले दिनेश, कुसुमा, निखित,श्रीविद्या,योगेन्द्र और नवीन एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे। इस घटना में श्री विद्या और (29), दिनेश (30) और कुसुमा (28) की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को निजामाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण दुर्घटना को रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर लगाये गये सीमेंट के खंभे भी टूट गये। इससे पता चलता है कि वाहन की गति कितनी तेज रही होगी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।