अाज का भविष्यदर्पण

बुधवार, दिनांक 13-6-2018 पुरूषोत्तम मास अमावस्या
ß श्री गणेशाय नमः
।। बुध का ध्यान ।।
प्रियंड्गु कलिका श्यामं रूपेणा प्रतिमं बुधम्।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।
जीवनोपयोगी : अमृत धारा देखिये, पारब्रह्म वरषंत।
तेजपुंज झिलमिल झरै, को साधू जन पीवंत।।दादू जी महाराज।।
अाज का रत्न तथा दान : पन्ना है। यह रत्न बुध ग्रह का दोष का निवारण कर व्यापार में वृद्धि, धन-धान्य तथा रूके हुए कार्यों में सिद्धि प्रदान करता है। इस रत्न को सोने की अंगूठी बनाकर अनामिका अंगुली में पहनें। मूंग, कांस्यपात्र, पीस्ता, हरा नारियल व हरे वस्त्र का दान करें।मेष : व्यवसाय में  व्यवधान व परेशानियाँ दूर होकर धन लाभ होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। अापका स्वभाव हंसमुख होने से पारिवारिक सदस्य अापसे खुश रहेंगे। यात्रा में कार्य सिद्ध होगा।
वृषभ : अाज का दिन अाप के लिए भाग्योदयकारत सिद्ध होगा। व्यवसायिक कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। काम-धंधों में निरन्तर सफलता मिलने से अापके मनोत्साह व अात्मबल में वृद्धि होगी। पुराने मित्र का मिलन होने से खुशी होगी।
मिथुन : चलते-चलाते कार्यों में अचानक बिगाड़ अाने से मानसिक तनाव रहेगा। अचानक परिवार में किसी सदस्य की बीमारी के कारण व्यर्थ की भागदौड़ व व्यय होगा। सायंकाल में शुभ समाचारों की प्राप्ति होने से मन खुश होगा।
कर्व : बढ़ते उत्तरदायित्व को अाप संभालने में सक्षम होंगे। चल-अचल संपत्ति कानूनी विवाद में अाप विजयश्री प्राप्त करेंगे। राजनेताअों के जन सम्पर्व में वृद्धि होगी। दूर-नजदीकी यात्रा में रोजगार संबंधी योजना बनेगी।
सिंह : लेन-देन से व्यापार में अाशातित प्रगति व धन लाभ होगा। मित्र के मिलने से लाभ का सुयोग बनेगा। घरेलू महिलाअों का धर्म-कर्म में मन लगा रहेगा। विद्यार्थियों की परिश्रम फल उत्तम मिलेगा। यात्रा श्रेष्ठ रहेगी।
कन्या : अाज भाग्य का सितारा चमकेगा। उद्योग-धंधों में अार्थिक संकट का बैंकादि से सहयोग मिलेगा तथा विकास व विस्तार में सफल होंगे। महिलाअों की व्यवसाय में प्रगति होगी तथा धर्म-कर्म में अास्था सुदृढ़ होगी।
तुला : चलते-चलाते व्यापार-व्यवसाय में अचानक सरकारी परेशानियाँ  अा सकती है। रिश्तेदारी में अचानक बिगाड़ अा सकता है। सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा देनी होगी। सुदूर यात्रा में संघर्ष होगा।
वृश्चिक : अाज का दिन उत्तम रहेगा तथा उत्तम योजना बनेगी। भवन संबंधी सुख मिलेगा। अर्थात् क्रय करने का सुअवसर प्राप्त होगा। कृषि की योजना में वैज्ञानिक पद्धति से लाभ की अाशा बनेगी।
धनु : पूर्व समस्याअों का समाधान परिश्रम द्वारा होगा। घूमने-घामने से इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रचनात्मक कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर : शारीरिक अारोग्य ठीक रहेगा। किसी मित्र की मदद न लेकर स्वतः ही शनै: शनै:  अागे बढ़े, कुटुम्बिक विवादस्पद मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों व महिलाअों का दिन अच्छा रहेगा। यात्रा में कार्य सिद्ध होगा।
वुंभ : खोटे मनुष्यों का त्याग करना ही अच्छा रहेगा। कोई भी निर्णय करते समय बुद्धि, विवेक तथा वाणी पर नियंत्रण रख कर करें। नौकरीपेशा वाली माताएँ व बहनें जल्दबाजी न करके शांत रहें।
मीन : अाज का दिन नये सम्पर्व से नये व्यापार की योजना बनाएगा तथा धन लाभ की अाशा जागृत होगी। तीर्थ संबंधी लंबी यात्रा करने का सुयोग बनेगा। घर-परिवार व संतान के द्वारा अच्छा सहयोग मिलेगा।

विशेष : कोई भी ज्ञान-विज्ञान परमपिता परमात्मा के अागे शत-प्रतिशत सही होने का दावा नहीं कर सकता। फिर भी ज्योतिष शास्त्र व गोचर ग्रहों को प्रधानता है। इसीलिए जन्मपत्रिका, गृह दशा, महादशा का सहारा लेना चाहिए।

पं. भवानीशंकर केरिया
फोन : 9440057059
040-27564786
Comments System WIDGET PACK