अाज का भविष्यदर्पण


गुरूवार, दिनांक 14-6-2018 ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा
ß श्री गणेशाय नमः
।। गुरू का ध्यान ।।
अखण्डानंद बोधाय, शिष्य संन्ताप हारिणे।
सच्चिदानंद रूपाय तस्मै श्रीगुरूवे नम:।।
जीवनोपयोगी : निर्भय बैठा राम जप कबहूँ काल न खाइ।
जब दादू वुंजर चढ़े तब सुनहाँ (श्वान) झख जाइ।।
अाज का रत्न तथा दान : पुखराज है। इसे सोने की अंगूठी बनाकर तर्जनी अंगुली में पहनना चाहिए। पुखराज धारण करने से बल, बुद्धि, धर्म-कर्म में प्रेरक होता है।  चने की दाल,  गुड़, सोना, पीली वस्तुअों का दान करना चाहिए।
मेष : भगवत कृपा से व्यापार-व्यवसाय में अचानक धन लाभ से खुशी प्राप्त होगी। भौतिक सुख-साधनों में व्ययाधिक होगा। विरोधी पक्ष अापका अनुशरण करेगा। व्यवसायिक महिलाअों का भाग्य का सितारा चमकेगा।
वृषभ : पुराना रूका हुअा पैसा अाने से अार्थिक संकट का निवारण होगा। वाहनादि क्रय-विक्रय करने का सुयोग बनेगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शोध कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन : विदेश में निवासार्थ संतान के द्वारा शुभ समाचार मिलेंगे। रिश्तेदारों के द्वारा अापकी प्रशंसा होगी तथा मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। उच्चाधिकारियों की प्रगति होगी स्थानांतरण संभव है। शारीरिक अारोग्य ठीक रहेगा।
कर्व : प्रिय मित्र से दूर जाने से मानसिक तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के द्वारा पूरे परिवार को कष्ट उठाना पड़ेगा। शत्रु भी प्रबल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में विघ्न बाधाअों का सामना करना पड़ेगा। यात्रा को विराम देना होगा।
सिंह : नये व्यवसाय में अाप लाभान्वित होंगे। अाज का दिन अापके लिए विशेषता लेकर अाया है। अालस्य व प्रमाद त्याग कर पुरूषार्थ व समय का सदुपयोग करें। महिला उच्चाधिकारियों की जनता में प्रशंसा तथा तरक्की होगी।
कन्या : व्यवासायिक काम धंधों में अत्यधिक परिश्रम के द्वारा धन लाभ होगा। शारीरिक अारोग्य में खान-पान पर नियंत्रण रखें। स्वजनों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। माताअों व बहनों की तीर्थ यात्रा होगी।
तुला : भगवत कृपा से नये कारोबार की रूपरेखा बनेगी। नौकरीपेशा वालों का दिन सुखद व्यतीत होगा। उद्योग-धंधों में नव निर्माण संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को विदेश का योग बनेगा।
वृश्चिक : अाज का दिन मिश्रित फलयुक्त व्यतीत होगा। कारोबारादि में लाभ हानि का लेखा-जोखा बराबर रहेगा। कर संबंधी विवादित मामलों में दूर रहना ही अच्छा है। महिलाअों का समयोजित प्रगति होगी।
धनु : पुराने रोग का घरेलू इलाज से मुक्ति मिलेगी। धनागमन के लिए किये गये प्रयास सफल होंगे। नयी योजना भविष्य के लिए सुखद होगी। व्यवसायिक महिलाअों की प्रगति होगी। विद्यार्थियों को सुसंगति करनी चाहिए।
मकर : सहोदर भाई बहनों व पारिवारिक मेल-मिलाप के सुअवसर प्राप्त होंगे। कानूनी वाद-विवाद व झंझटों का निवारण होगा। पुराने कारोबार में और पूँजी लगा कर विकास व विस्तार करना चाहिए।
वुंभ : दिन की शुरूअात शुभ समाचारों से होगी। नयी कारोबार की बुनी हुई योजना कारगर सिद्ध होगी। स्त्री व संतान द्वारा सहयोग से मनोबल में वृद्धि होगी। महिलाअों व विद्यार्थियों को अपने-अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मीन : कोई भी योजना बनाने से पहले अाप अपनी क्षमता को ध्यान में रख कर कदम उठाये। घर-परिवार संतान के द्वारा मानसिक तनाव रहेगा। शत्रु पक्ष अापके लिए षड़यंत्र बनायेंगे। सावधानी बरतें।

विशेष : कोई भी ज्ञान-विज्ञान परमपिता परमात्मा के अागे शत-प्रतिशत सही होने का दावा नहीं कर सकता। फिर भी ज्योतिष शास्त्र व गोचर ग्रहों को प्रधानता है। इसीलिए जन्मपत्रिका, गृह दशा, महादशा का सहारा लेना चाहिए।

पं. भवानीशंकर केरिया
फोन : 9440057059
040-27564786
Comments System WIDGET PACK