पोवूरू में किसानों से रू-ब-रू हुए मुख्यमंत्री नायुडू

andhra pradesh cheif minister chandra babu naidu
अोंगोल, 17 मई
मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायुडू ने अाज प्रकाशम ज़िले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पोवूरू तालाब से मिट्टी निकालने के कार्यों का जायज़ा लिया। मिट्टी निकालने के लिए उपयोग में लाए गए जेसीबी का मुख्यमंत्री ने स्वयं संचालन किया। तत्पश्चात वह अायकट के किसानों से रू-ब-रू हुए।
मुख्यमंत्री ने अवसर पर किसानों को अाश्वासन दिया कि वे प्रकाशम ज़िले को सूखा रहित ज़िला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िले के तालाबों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल इसमें जमा हो सके। जल अधिक जमा होने से भू-गर्भ जल में भी वृद्धि होने की बात उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लंबित कार्यों को वे पूरा करेंगे। अागे कहा कि दिसंबर तक वेलिगोंडा परियोजना के जरिए जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंत्री शिद्दा, देवीनेनी उमा, नारायणा अादि उपस्थित थे।
Comments System WIDGET PACK